फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotery club nahna election

भविष्य गौतम बने रोटरी क्लब नाहन के नए अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
rotery club nahna election
नाहन (सिरमौर)। भविष्य गौतम को रोटरी क्लब नाहन का अध्यक्ष बनाया गया है। भविष्य गौतम का प्रधान पद पर कार्यकाल जुलाई 2021 से जून 2022 तक रहेगा। क्लब की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई। इस दौरान क्लब के पूर्व प्रधान अशोक सिकंद ने प्रधान पद की जिम्मेवारी भविष्य गौतम को सौंपी।
विज्ञापन

इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नवनीत गुप्ता को महासचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दिलप्रीत अरोड़ा को दी गई। जबकि मनीष जैन को फाउंडेशन चेयर, धीरज गर्ग को सदस्यता चेयर, सुरेंद्र सैनी को क्लब परामर्शक, अश्विनी शर्मा को कार्यवाहक सचिव, अरिफ अब्बास को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

जबकि सुभाष शर्मा को अतिरिक्त सचिव, सचिन जैन, संजीव शर्मा, कीर्ति अग्रवाल, दिनेश गुजराल और रमेश गोयल को निदेशक की जिम्मेवारी दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष भविष्य गौतम ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अशोक सिकंद ने कोरोना काल के बावजूद क्लब को आगे ले जाने के लिए उत्कृष्ट कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह भी इस क्लब की बेहतरी के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगे। सभी को साथ लेकर क्लब को नए आयाम देने का प्रयास करेंगे। भविष्य गौतम ने प्रधान पद अपनी नियुक्ति के लिए सभी रोटेरियन का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed