{"_id":"6a60b381f766639ae70ff8ab","slug":"rotary-honoured-to-police-officers-for-jagannath-rathyatra-wel-duty-nahan-news-c-177-1-ssml1028-184065-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: इनरव्हील क्लब नाहन ने एसपी और सब इंस्पेक्टर को दिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: इनरव्हील क्लब नाहन ने एसपी और सब इंस्पेक्टर को दिया सम्मान
विज्ञापन
नाहन में पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी को सम्मानित करती इन्नरव्हील क्लब नाहन की महिलाएं। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन में आयोजित हुई 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के सफल आयोजन के लिए इनरव्हील क्लब नाहन ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
क्लब की प्रधान प्रिया शर्मा की अगुवाई में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को रथयात्रा के आयोजन को सफल बनाने के लिए उनका आभार प्रकट किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल क्लब की प्रधान प्रिया शर्मा, एडिटर अलका गर्ग, पूर्व प्रधान रचना गौतम व कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल ने सबसे पहले पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी से मुलाकात की और उनको रथयात्रा के दौरान बेहतर प्रबंधन करने पर सम्मानित किया। इसके बाद क्लब की महिलाएं सब इंस्पेक्टर सीता नेगी से मिली और उनको भी सम्मानित किया।
एडिटर अलका गर्ग ने बताया कि इस बार रथयात्रा के दौरान पुलिस का प्रबंधन प्रशंसनीय रहा और किसी भी प्रकार की चोरी या दूसरी घटना सामने नहीं आई। इसके चलते क्लब ने इसके लिए पुलिस के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन में आयोजित हुई 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के सफल आयोजन के लिए इनरव्हील क्लब नाहन ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
क्लब की प्रधान प्रिया शर्मा की अगुवाई में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को रथयात्रा के आयोजन को सफल बनाने के लिए उनका आभार प्रकट किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल क्लब की प्रधान प्रिया शर्मा, एडिटर अलका गर्ग, पूर्व प्रधान रचना गौतम व कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल ने सबसे पहले पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी से मुलाकात की और उनको रथयात्रा के दौरान बेहतर प्रबंधन करने पर सम्मानित किया। इसके बाद क्लब की महिलाएं सब इंस्पेक्टर सीता नेगी से मिली और उनको भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
एडिटर अलका गर्ग ने बताया कि इस बार रथयात्रा के दौरान पुलिस का प्रबंधन प्रशंसनीय रहा और किसी भी प्रकार की चोरी या दूसरी घटना सामने नहीं आई। इसके चलते क्लब ने इसके लिए पुलिस के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
विज्ञापन