फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary club sangini nahan yoga program

Sirmour News: नाहन में योग शिविर में स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार बताए योगासन

Sun, 09 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
rotary club sangini nahan yoga program
रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से आयोजित शिविर में योग क्रियाएं करती महिलाएं। संवाद
-सर्वाइकल, स्लिप डिस्क और साइटिका से राहत के लिए कराया विशेष योगाभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से एसवीएन स्कूल नाहन में दो दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुंबई से पहुंची विशेषज्ञ योग टीम ने लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके बताए। शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
योग प्रशिक्षकों ने शिविर में प्रतिभागियों की अलग-अलग शारीरिक समस्याओं को समझते हुए उसी के अनुरूप योगासन और व्यायाम करवाए। खास तौर पर सर्वाइकल, स्लिप डिस्क और साइटिका जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल कर शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखा जा सकता है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष मोनिका जैन ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर रेनू चौधरी, नीलम शर्मा और रचना गौतम भी मौजूद रहीं।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed