{"_id":"643d8799f37522aff200f3a2","slug":"rohit-wrestler-of-rohtak-won-big-gardener-nahan-news-c-19-1-124630-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रोहतक के रोहित पहलवान ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रोहतक के रोहित पहलवान ने जीती बड़ी माली
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय तीन दिवसीय बैसाखी मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रवेश चौहान आढ़ती दिल्ली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दंगल का शुभारंभ किया। इस मौके पर पुरुषों का दंगल लोगों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। बड़ी माली स्पर्धा में हरियाणा रोहतक के रोहित पहलवान को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31,000 रुपये की नकद राशि और उपविजेता रहे दिल्ली शाहबाद के अजयदीप पहलवान को 20,000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में भेंट की गई।
इसी तरह छोटी माली के विजेता जिला सिरमौर के मरयोग के रहने वाले बीर सिंह रहे। उन्हें 12,000 रुपये जबकि उपविजेता रहे सोडाध्याड़ा के अजय को 9,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
इसके साथ साथ 25 वर्ष से कम आयुवर्ग के दंगल प्रतियोगिता में राजगढ़ के रजनीश को विजेता घोषित किया गया। उन्हें 6,000 रुपये की नकद राशि और उपविजेता रहे सोडाध्याड़ी के शुभम को 5,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।