{"_id":"6a85997e594ca633cb0ea510","slug":"roads-to-be-built-in-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1001-186506-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में 15.20 करोड़ से विकास को रफ्तार, दो सड़कों का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में 15.20 करोड़ से विकास को रफ्तार, दो सड़कों का काम शुरू
विज्ञापन
विकास की बात
सैनवाला-चारूवाला और बर्मा पापड़ी-माजरी सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन
बर्मा पापड़ी स्कूल में एमडीएम शेड का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन में सड़क और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े 15.20 करोड़ रुपये के तीन विकास कार्य धरातल पर उतर गए हैं। विधायक अजय सोलंकी ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया, जबकि राजकीय विद्यालय बर्मा पापड़ी में करीब तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित एमडीएम सामूहिक टीन शेड का उद्घाटन किया।
ग्राम पंचायत अम्बवाला सैनवाला में सैनवाला-बोगरिया-झमीरिया-देवीवाला-चारूवाला सड़क के 11.5 किलोमीटर हिस्से के निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। इसी तरह बर्मा पापड़ी से माजरी तक 8.77 किलोमीटर सड़क के अपग्रेडेशन का काम भी शुरू किया गया। इस परियोजना पर करीब 8.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि दोनों सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया था, जिसके बाद अब भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में सड़कों से संबंधित सबसे अधिक फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली है। लंबे समय से प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का रास्ता साफ हुआ है। आने वाले समय में अन्य सड़कों के निर्माण और सुधार कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम हैं। वहीं, स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना बच्चों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में निवेश है। विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।