फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road open in kandela

Sirmour News: छह माह से बंद सड़क खुली, कंडेला-अंबीवाला में लौटी रफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
road open in kandela
छह माह से बंद सड़क खुली, कंडेला-अंबीवाला में लौटी रफ्तार
विज्ञापन

-सालवाला होकर सात किलोमीटर का अतिरिक्त सफर खत्म, जेसीबी से दुरुस्त हुआ क्षतिग्रस्त मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। करीब छह माह से बंद पड़ी कंडेला-अंबीवाला सड़क आखिरकार वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गई। सड़क खुलते ही मार्ग पर दर्जनों वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे लंबे समय से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सड़क बंद होने के कारण लोगों को सालवाला होकर करीब सात किलोमीटर का अतिरिक्त सफर घने जंगल और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से तय करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार पहली बरसात के बाद कंडेला-अंबीवाला सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। मार्ग की हालत इतनी खराब थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। सबसे अधिक परेशानी कंडेला पंचायत के एससी वार्ड के लोगों को उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने सड़क बहाल करवाने के लिए जिला परिषद वार्ड छह कमरऊ के सदस्य खत्री सिंह ठाकुर से गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद खत्री सिंह ठाकुर ने मौके पर अपनी जेसीबी भेजी। जेसीबी की मदद से दिनभर सड़क को दुरुस्त करवाया गया और इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बहाल होने पर पूर्व प्रधान अमर सिंह, रंजीत सिंह, राजेश शर्मा, सुनील कुमार, रक्षा देवी, मुक्ता देवी, विद्या देवी, संदीप, दिनेश पंथान, अमित शर्मा, जोगेंद्र समेत अन्य ग्रामीणों ने जेसीबी उपलब्ध करवाने के लिए जिला परिषद सदस्य का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी और अतिरिक्त सात किलोमीटर का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed