{"_id":"5f0df09e8ebc3e63b13abcd2","slug":"road-nahan-news-sml338390620","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिमकी मंदिर के निकट पुल का निर्माण कार्य कब होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिमकी मंदिर के निकट पुल का निर्माण कार्य कब होगा पूरा
विज्ञापन
डिमकी मंदिर के निकट मारकंडा नदी पर अधर में लटका निर्माणाधीन पुल।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नाहन में डिमकी मंदिर के निकट मारकंडा नदी पर बन रहे पुल का कार्य पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग और ठेकेदार की सुस्ती पुल निर्माण पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र के विधायक पुल निरीक्षण के दौरान कार्य को तेजी से करने के निर्देश भी दे चुके हैं। उनके निर्देश भी अनसुने कर दिए गए हैं। जो पुल काफी पहले तैयार होना था आज भी वह अधर में लटका हुआ है। हालांकि बेहद सुस्त रफ्तार के साथ यह पुल अब 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है लेकिन पुल में अब चैनल न लगाए जाने से इस बरसात ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिलता दिख रहा है जिससे ग्रामीणों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है।
बता दें कि डिमकी मंदिर के निकट मारकंडा और कन्यौण नदी पर पुलों का निर्माण हो रहा है। इनके बनने से चार गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होने हैं। मारकंडा नदी पर 3,15,27000 रुपये से 50 मीटर लंबा पुल बनना है। जबकि उससे चंद मीटर आगे कन्यौण नदी पर 2,70, 63,447 रुपये से पुल बनकर तैयार हो चुका है। इन दोनों पुलों को जोड़ने के लिए कच्ची सड़क भी तैयार है जिस पर रोड़ी तक बिछ चुकी है। इन दोनों पुलों के निर्माण से कून, नेरला, भूडपुर व मालोवाला के ग्रामीण लाभान्वित होने हैं।
ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बरसात पुल तैयार हो ही जाएगा जिससे बरसात में आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि अब ग्रामीणों को पैदल चलने की सुविधा मिल चुकी है लेकिन वाहन न ले जाने की अब भी समस्या है। यदि निर्माणाधीन पुल में चैनल लगा दिए जाएं तो बरसात में होने वाली सभी समस्याओं से निजात मिल जाए।
विज्ञापन
क्षेत्र के परमानंद, कविता, सीता, जगमोहन सिंह, मींटू, राहुल, अनुभव, जयकिशोर, मोहन लाल, ज्ञानचंद, ताराचंद, रामेश्वर दास, राजू आदि ने बताया कि पुल बहुत पहले तैयार होने थे लेकिन सुस्त रवैये से ऐसा नहीं हो पाया। विभाग पुल पर केवल चैनल ही लगा दे तो इस वर्ष उनका काम चल जाएगा। फिनिशिंग का कार्य बाद में भी हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि 7-8 दिन में ऐसा नहीं दिखा तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
------बाक्स
ठेकेदार को दिए पुल का कार्य पूरा करने के निर्देश : अधिशासी अभियंता
अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने कहा कि ठेकेदार को इस बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं। ठेकेदार ने इस माह पुल का कार्य पूरा करने की बात कही है। यदि ऐसा नहीं होता है तो विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।