{"_id":"680a2884f5d5fc6cdf0de2b1","slug":"road-in-bad-condition-nahan-news-c-177-1-nhn1003-148799-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टेंडर के एक माह बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टेंडर के एक माह बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड पांच में एक साल से खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर पांच में टेंडर हो जाने के एक माह बाद भी सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पिछले वर्ष बरसात में वार्ड नंबर 5 में शिव मंदिर को जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस दौरान लोगों के घरों में भी पानी घुस गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था और सड़क को दुरुस्त करने की बात कही थी। लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधरी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं, जिसके कारण यहां आवाजाही बाधित रहती है। सड़क में कई जगह लोगों ने स्वयं सड़क को दुरुस्त करने का भी प्रयास किया। रमेश कुमार ने पांच माह पूर्व अपने बेटे के साथ मिलकर सड़क को ठीक करने का प्रयास किया, ताकि नगर परिषद जाग सके। 24 मार्च को नगर परिषद के जनरल हाऊस में वार्ड नंबर 5 की सड़क के लिए 4 लाख रुपये स्वीकृत हुए। साथ ही ठेकेदार को इसका टेंडर भी दे दिया गया। लेकिन ठेकेदार ने अभी तक सड़क का कार्य शुरू नहीं किया है।
स्थानीय लोगों रमेश चंद, विशाल, राजू, कमलदेव, रोहित, महेश कुमार आदि ने नगर परिषद से इस सड़क का कार्य शीघ्र करवाने की मांग की है। उधर, वार्ड नंबर 5 की पार्षद मधु अत्री ने कहा कि सड़क का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।