फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road demand to kandela advaad panchyat

Sirmour News: कंडेला-अदवाड़ को बेहतर सड़क से जोड़ने की मांग तेज

Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
road demand to kandela advaad panchyat
कंडेला अदवाड को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता से मिलने जाते हुए प
-ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से मिलकर सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरुवाला (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंडेला-अदवाड़ को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता को बताया कि कंडेला-अदवाड़ क्षेत्र के लोगों को आवागमन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क होने से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने विभाग से मांग की कि कंडेला-अदवाड़ क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा पंचायत के उपप्रधान संजय भारद्वाज, धनवीर सिंह, अमर सिंह, इंद्र सिंह, सुभाष शर्मा और रामलाल भी मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed