फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road condition not good in badripur-lishanpur

Sirmour News: बरसात में बद्रीपुर चौक से किशनपुरा गुरुद्वारा तक बदहाल हुई सड़क

Wed, 14 Oct 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
road condition not good in badripur-lishanpur
बद्रीपुर चौक से गुज्जर कॉलोनी के समीप से किशनपुरा तक मार्ग बदहाल। संवाद
गुज्जर कॉलोनी के समीप इतने गड्ढे कि दोपहिया वाहन चलाना कठिन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग रखी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएच 07 और 707 के संगम स्थल बद्रीपुर चौक से सूरजपुर किशनपुरा गुरुद्वारा तक बरसात में सड़क खस्ताहाल हो गई है। इस मार्ग पर नामी कंपनियां, निजी और सरकारी स्कूल, मंदिर-गुरुद्वारा पड़ते हैं। जरा सी बारिश होने पर टूटी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। छोटे वाहन हादसों के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग रखी है।
स्थानीय निवासी पूर्व अध्यक्ष सिरमौर माइन संघ चतर सिंह ठाकुर, रजनीश गुप्ता, सिमरन कौर, भरत ठाकुर, आयशा, आशा चौहान, रवीना शर्मा, कंवर ठाकुर, तरन्नुम, रमेश चौधरी, रमेश सिंह, गुरविंद्र सिंह, रमन चौहान व ललिता चौधरी ने बताया कि बरसात में बद्रीपुर चौक से, पंचायत घर से लेकर गुज्जर कॉलोनी होकर किशनपुरा गुरुद्वारा तक सड़क बुरी तरह जगह-जगह उखड़ गई है।
विज्ञापन

भारी वाहन गुजरने से आसपास दुकानदारों और रिहायशी मकान मालिकों को काफी दिक्कतें होती हैं। पैदल तक टूटी सड़क पर चलना कठिन होता जा रहा है। गड्ढ़ों में बारिश होने पर पानी भरा रहता है। आसपास से वाहन निकलने पर पानी राहगीरों पर गिर जाता है। अब त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। इस मार्ग पर ही शिव मंदिर बद्रीपुर, दो गुरुद्वारा, सरकारी और निजी स्कूलों के साथ ही कुछ नामी कंपनियां भी पड़ती हैं। इनमें रोज ही हजारों लोगों को आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की हालत ऐसी है कि पैदल तक चल पाना कठिन होता जा रहा है। खासकर बद्रीपुर चौक से लेकर गुज्जर कॉलोनी को जाने वाले संपर्क मार्ग तक जगह-जगह सड़क टूटी हुई है। गुज्जर कॉलोनी के समीप इतने गड्ढे हैं कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसों के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से इस बदहाल मार्ग की दशा सुधारने का आग्रह किया है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पांवटा साहिब योगेश वर्मा ने कहा कि इस मार्ग की मरम्मत को बजट प्रावधान हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही, इस संपर्क सड़क की हालत को शीघ्र सुधार दिया जाएगा।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed