फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road and water project dprs ready

रेणुका की सड़कों और दो पेयजल योजनाओं की डीपीआर तैयार

Sat, 06 Feb 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Sat, 06 Feb 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
road and water project dprs ready

 रेणुका विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों और दो पेयजल योजनाओं के निर्माण की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेज दी गई है, जिस पर करीब 18 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन



रेणुका के विधायक एवं सीपीएस विनय कुमार ने शनिवार को खेगवा गांव में जनसमस्याओं को सुनते हुए कहा कि रेणुका क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर सर्वाधिक बल दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक गांवों को सड़कों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि खुंडरी से तलांगना गांव तक 8 किमी, सेर से शिवपुर तक 5 किमी, देवना से खुड़ तिरम्लटी के लिए 12 किमी तथा ऊंचा टिक्कर से भूतमड़ी वाया मानल दोची आदि सड़कों के निर्माण की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को सौंप दी है।
विज्ञापन




इसके साथ ही क्षेत्र की रजाणा, माईना व बाऊनल काकोग तीन पंचायतों को जोड़ने वाली एक अलग से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेढ़ोण गांव से धार चुल्डिया व कून क्यार तक पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए उठाऊ पेयजल योजना को तैयार करवाया जाएगा। इन दोनों पेयजल योजनाओं के निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिसकी डीपीआर तैयार करवाकर विभाग के माध्यम से सरकार को सौंप दी गई है। शीघ्र ही इन योजनाओं पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रेणुका ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, रामलाल शर्मा, कुशल सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed