फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   risk in crossing road

हर दिन जिंदगी दांव पर लगा रहे स्कूली बच्चे

Wed, 14 Dec 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कालाअंब
ब्यूरो/अमर उजाला/कालाअंब Updated Wed, 14 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
risk in crossing road
student

अंबाला-देहरादून वाया कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे के साथ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाअंब और मोगीनंद में दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सुबह स्कूल खुलने और शाम को छुट्टी के समय नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की वजह से स्कूली विद्यार्थियों को भारी परेशानियां हो रही हैं। हालात यह है कि सड़क पार करने में भी जान को जोखिम में डालना पड़ रहा है। स्कूली विद्यार्थी हर रोज अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। लेकिन, इस संदर्भ में प्रशासन और नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से कोई खास कदम नहीं उठाए जा रहे। लोगों ने मांग की है कि यहां नेशनल हाईवे पर चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही सड़क क्रॉस करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए।

विज्ञापन

कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद में नेशनल हाईवे 07 के साथ दो सरकारी प्राथमिक स्कूल और एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है।

मोगीनंद विद्यालय के सामने सड़क पार करते समय कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके एनएचएआई विभाग की ओर से कोई भी चेतावनी या साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। मात्र एक पैडेस्ट्रियन क्रॉसिंग ही बनाई गई है। विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है। अभिभावक मीनाक्षी गुप्ता, एसएमसी प्रधान नरेश कुमार, सुख दर्शन, रमेश कुमार, हिमांशु, अमित कुमार, इस्लाम आदि ने बताया कि सड़क पर भारी यातायात के कारण बच्चों को सड़क पार करना जोखिमपूर्ण हो गया है। यहां कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों को मद्देनजर रखते हुए संबंधित विभाग को ठोस कदम उठाते हुए सभी स्कूलों के पास सोलर येलो लाइटें लगानी चाहिए। वहीं, सड़क पार करने के लिए स्कूल के समीप फ्लाईओवर का भी निर्माण होना जरूरी है। अभिभावकों की मांग है कि उपरोक्त दोनों स्कूलों के समीप के क्षेत्र को दुर्घटना के लिहाजा से अति संवेदनशील घोषित किया जाना चाहिए। यह मांग स्कूल और अभिभावक संघ ने पहले भी उठाई है। एसएमसी प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि मोगीनंद स्कूल के पास अभी तक हुए हादसों के आधार पर इलाके को अति संवेदनशील घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 एनएचएआई विभाग के सहायक अभियंता निर्मल सिंह ने बताया कि चेतावनी भरे साइन बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन, शरारती तत्वों ने उन्हें उखाड़ दिया। सोलर येलो लाइटें लगाने के बारे में विभाग को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इन्हें लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना कालाअंब के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मोगीनंद ब्लैक प्वाइंट एरिया में आता है। स्कूल प्रशासन को विद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों को यातायात वालंटियर के रूप में तैनात करने के बारे में भी कहा गया है। कालाअंब स्कूल में भी यातायात वालंटियर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed