Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rice paddy buying

Sirmour News: धान का उठान होने से पांवटा खरीद केंद्र में किसानों को राहत, अब तीसरे दिन बिक रही फसल

Thu, 19 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
rice paddy buying
(ग्राउंड रिपोर्ट)
विज्ञापन

पहले चार-पांच दिन तक करना पड़ रहा था इंतजार, केंद्र से 14,700 क्विंटल धान का हुआ उठान
खरीद में पांवटा साहिब केंद्र प्रदेशभर में सबसे आगे, कुल खरीद में कांगड़ा जिला शीर्ष पर
सिरमौर में 8,615 मीट्रिक टन धान की खरीद, जल्द लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के धान खरीद केंद्रों में पिछले सप्ताह तक किसानों को फसल बेचने के लिए चार से पांच दिन तक इंतजार करना पड़ रहा था, लेकिन अब धान का उठान होने के बाद किसानों को कुछ राहत मिली है। पांवटा साहिब खरीद केंद्र में अब किसानों की धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तीसरे दिन खरीद हो रही है। खरीद प्रक्रिया में तेजी आने से जिला सिरमौर का धान खरीद का लक्ष्य भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
धान खरीद में पांवटा साहिब केंद्र प्रदेशभर में सबसे आगे चल रहा है। वहीं, कुल धान खरीद के मामले में कांगड़ा जिला पहले स्थान पर है। पिछले दिनों पांवटा साहिब केंद्र से करीब 14,700 क्विंटल धान का उठान किया गया है। इससे मंडी परिसर में फसल रखने के लिए जगह खाली हुई और खरीद प्रक्रिया में सुधार आया है। हालांकि, अब भी धान के भंडारण के लिए मंडी परिसर में जगह की कमी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

धान बेचने पहुंचे किसान सुरेश कुमार व राजेश कुमार निवासी गांव सिरमौर, वरुण निवासी काशीपुर, साहिल, राजेंद्र सिंह निवासी आजोली, अमरजीत सिंह निवासी छावनीवाला तथा भीम सिंह, गुरदेव सिंह और अतर सिंह ने बताया कि दिवाली से पहले तक किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रोजाना 50 से 60 ट्रैक्टर धान लेकर खरीद केंद्र पहुंच रहे थे। किसानों की फसल बिकने का चौथे या पांचवें दिन तक इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पिछले दिनों किसान संगठनों और उत्पादकों की मांग पर खरीद केंद्र परिसर में जमा धान का उठान किया गया। इसके बाद हालात में सुधार हुआ है और अब तीसरे दिन फसल की खरीद हो रही है। हालांकि, धान की आवक लगातार जारी रहने से भंडारण के लिए जगह की समस्या अभी भी बनी हुई है।
हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक तरसेम सिंह सग्गी और सह संयोजक गुरविंदर सिंह गोपी ने बताया कि किसानों की मांगों और समस्याओं को लगातार सरकार तथा संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाता रहा है। धान का स्टॉक जमा होने से खरीद केंद्र में काफी दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन अब उठान होने से खरीद प्रक्रिया में सुधार हुआ है। उन्होंने एपीएमसी पांवटा साहिब प्रबंधन से मांग की कि खरीद केंद्र के पास खाली पड़ी करीब 18 बीघा भूमि को समतल करवाया जाए, ताकि धान के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके और किसानों को परेशानी न उठानी पड़े।
बॉक्स :
कांगड़ा 10,328 मीट्रिक टन खरीद के साथ प्रदेश में अव्वल
जिला कांगड़ा करीब 10,328 मीट्रिक टन धान खरीद के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। सिरमौर जिला 8,615 मीट्रिक टन खरीद के साथ दूसरे, ऊना जिला 5,480 मीट्रिक टन के साथ तीसरे और सोलन जिला 4,908 मीट्रिक टन खरीद के साथ चौथे स्थान पर चल रहा है। वहीं, खरीद केंद्रों में पांवटा साहिब 5,184 मीट्रिक टन धान खरीद के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर कांगड़ा का मिलवान केंद्र है, जहां अब तक 3,915 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।

बॉक्स :
खरीद लक्ष्य जल्द पूरा होने की उम्मीद : अक्षित
कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के सचिव अक्षित शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में कुल 8,900 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले अब तक 8,615 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। धान खरीद की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित है। पांवटा साहिब खरीद केंद्र का लक्ष्य 5,900 मीट्रिक टन है, जबकि यहां अब तक 5,184 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि धौलाकुआं केंद्र में 3,000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य था, जिसके मुकाबले अब तक 3,310 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला सिरमौर का निर्धारित खरीद लक्ष्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed