फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Responsibilities and Duties of Nursing to Trainees

प्रशिक्षुओं को बताए नर्सिंग के दायित्व व कर्तव्य

Thu, 12 May 2022 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Responsibilities and Duties of Nursing to Trainees
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर दीप प्रज्जवलित करतीं नर्सिंग स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षुओं को नर्स के कर्तव्य और दायित्वों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नर्स को कभी भी सेवा से पीछे नहीं हटना चाहिए। इस अवसर पर प्रशिक्षु नर्सों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शारदा शर्मा और उनके ग्रुप ने सरस्वती वंदना पेश की। शगुन शर्मा ने नर्सिंग के इतिहास पर प्रकाश डाला। नेहा ठाकुर और पलक राणा ने कविता सुनाई। इस अवसर पर रेखा डोगरा, प्रियंका वर्मा और उषा रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर माता पद्मवती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन अनिल जैन और सचिव सचिन जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सप्ताह पर चले कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य रिजी ने नर्सिंग की छात्राओं को नर्स के दायित्व और नर्सिंग के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नर्सिंग की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed