फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Resolved to imbibe Vajpayee's ideas

Sirmour News: वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Tue, 30 Dec 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Resolved to imbibe Vajpayee's ideas
अटल ने राजनीति को सेवा, सुशासन, राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बनाया : चौधरी
विज्ञापन

पांवटा साहिब में भाजपा ने अटल स्मृति संगोष्ठी का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में नवादा में अटल स्मृति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामयी, अनुशासित और भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी और अटल स्मृति दिवस प्रभारी, पांवटा विधानसभा एवं प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सुशील कडशोली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि वाजपेयी ऐसे महान नेता थे जिन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने राजनीति को सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बनाया। चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रप्रथम, अंत्योदय और लोकतांत्रिक मूल्यों वाले विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं और इन्हें आत्मसात कर देश और समाज की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कडशोली ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन दर्शन, राजनीतिक यात्रा और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने वैचारिक मतभेदों के बावजूद हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा, भारत को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण भारत को मुख्यधारा से जोड़ा और विदेश नीति में संतुलन और साहस के साथ भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरेज गुप्ता, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सैनी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण समरान, प्रदेश युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी संजय बस्टा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, पांवटा युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता, पांवटा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सैनी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed