फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   republic bahujan party programme in kalaambh

Sirmour News: बहूजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश का सिरमौर से आगाज

Mon, 15 Jan 2024 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
republic bahujan party programme in kalaambh
कालाअंब में बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी के गठन के दौरान मौजूद पदाधिकारी। संवाद
सचित्र
विज्ञापन



बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश का सिरमौर से आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश का शानदार आगाज हुआ है। पार्टी के आगाज को लेकर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश डॉ. एनएस कोटीया ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश माने और आईपीएस पूर्व डीजीपी हिमाचल प्रदेश पृथ्वीराज और संगठन मंत्री एवं सेवानिवृत्त अधिकारी दूरदर्शन केंद्र लाल चंद और अन्य राज्यों से आए नेताओं ने आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिया। मुख्यातिथि डॉ. सुरेश माने ने पार्टी की विचारधारा से सभी को अवगत करवाया और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने की घोषणा की।

पृथ्वीराज भूतपूर्व डीजीपी हिमाचल प्रदेश ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा समाज को जोड़ने का है। सभी धर्मों को सम्मान देना होगा। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए समर्पित पार्टी हिमाचल प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन


डॉ. एनएस कोटीया प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश ने अपने संबोधन में मजदूर वर्ग के उत्थान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को मौका मिला तो मजदूर वर्ग का वेतन अन्य राज्यों से अधिक किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में मजदूर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश में मजदूर वर्ग के हित के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed