फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Report child abuse on the 1098 helpline.

Sirmour News: बाल शोषण की 1098 हेल्पलाइन पर करें शिकायत

Tue, 30 Sep 2025 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Report child abuse on the 1098 helpline.
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुरघाट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुरघाट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों को 1098 हेल्पलाइन और इसकी सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। 1098 भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही एक आपातकालीन परियोजना है।
कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सिरमौर के केस वर्कर राजेंद्र सिंह और राम लाल ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चों की मदद के लिए 24 घंटे और सातों दिन काम करती है। यह सेवा उन बच्चों के लिए है जो किसी मुसीबत या समस्या में हों और सहायता की जरूरत हो। टीम ने बच्चों, अध्यापकों और बीएड प्रशिक्षुओं को बताया कि यदि वे बेसहारा बच्चे, घर से भागे हुए, मानसिक या शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, बाल विवाह या बाल-मजदूरी से प्रभावित, छेड़छाड़ के शिकार या अन्य किसी कारण से शोषित बच्चों को देखें, तो इसकी सूचना टॉल फ्री नंबर 1098 पर दें।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे ढाबे, दुकान, होटल आदि में काम नहीं कर सकते। यदि कोई ऐसा बच्चा काम करता देखे, तो उसकी मदद के लिए भी 1098 पर कॉल की जा सकती है। बच्चों को उनके अधिकार और कर्तव्य के साथ-साथ बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट और लेबर एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed