फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka ji nature guide camp will be organised from 22 january

Sirmour News: रेणुकाजी में नेचर गाइड के प्रशिक्षण को लेकर आवेदन शुरू

Tue, 16 Jan 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
renuka ji nature guide camp will be organised from 22 january
रेणुकाजी में नेचर गाइड के प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन

22 जनवरी से रेणुकाजी में शुरू होगा नेचर गाइड का प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। वन्य प्राणी विभाग ने रेणुकाजी में नेचर गाइड के प्रशिक्षण को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेणुकाजी में 22 जनवरी से 2 फरवरी के बीच नेचर गाइड का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी तक जारी रहेगी।
वन्य प्राणी परिक्षेत्र रेणुकाजी से जुड़ी खालाक्यार और जामू कोटी दो पंचायत के युवा इस प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा बन सकते हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवा 20 जनवरी तक वन्य प्राणी परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय रेणुकाजी में सादे कागज पर अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को किसी भी प्रकार का भत्ता या मानदेय आदि नहीं दिया जाएगा लेकिन प्रशिक्षण ग्रहण करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीसीएफ एन रविशंकर शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वरोजगार के साधन पैदा करना है जिससे कि युवा अपने हुनर से ही अपनी आजीविका कमा सके। उन्होंने बताया कि पहले चरण में इस शिविर में 25 से 40 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सफल परिणाम आने पर प्रशिक्षण शिविरों को भविष्य में भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed