फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka jansangarash samiti discuses their demand in dadhahu sirmaur

रेणुका बांध जनसंघर्ष समिति ने बांध प्रबंधन के समक्ष दोहराई मांगें

Thu, 09 Dec 2021 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
renuka jansangarash samiti discuses their demand in dadhahu sirmaur
श्रीरेणुका बांध जन संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : NAHAN
संगड़ाह (सिरमौर)। श्रीरेणुका बांध जनसंघर्ष समिति की बैठक ददाहू में संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विस्थापितों से जुड़ी समस्याओं और 21 नवंबर को जामू कोटी में आयोजित जनमंच में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के समक्ष रखी गई विस्थापितों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला, संयोजक प्रताप सिंह तोमर, पूर्ण चंद शर्मा, संजय चौहान आदि ने श्रीरेणुका बांध परियोजना के महाप्रबंधक रूपलाल और अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा दिए आश्वासन के बावजूद बांध प्रबंधन पैरा 55 और एमपीएफ कार्ड देने में देरी क्यों कर रहा है। विस्थापितों को यह शीघ्र ही प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने कहा कि जो लोग डूब क्षेत्र में कृषि कर रहे हैं, उन सभी को पूर्ण विस्थापित का दर्जा मिलना चाहिए। उनके लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएं। इसके अलावा गृह विहीन परिवारों को शहर के समीप कॉलोनी बनाकर देना और भूमिहीन किसानों को कृषि योग्य जमीन देने बारे चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने बांध प्रबंधन के साथ हुई बैठक के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि बाल प्रबंधन आगामी 27 दिसंबर को बहुआयामी रेणुका बांध परियोजना के शिलान्यास की तैयारियों में जुटा है लेकिन विस्थापितों की किसी भी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। इस पर संघर्ष समिति ने बांध प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह पिछले 14 वर्षों से लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक बांध प्रबंधन द्वारा उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। यदि इसी प्रकार विस्थापितों को नजरअंदाज किया तो संघर्ष समिति सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी।

बैठक में शंकर समिति के मुख्य सलाहकार जियालाल शर्मा, विनोद ठाकुर, धर्म दत्त शर्मा, राजकुमार शर्मा, कुलानंद शर्मा, कमल रांगड़, पप्पू चौहान कमल राज विजय आजाद, शरमानंद, गोविंद शर्मा, अमरचंद, सुरजन सिंह के अलावा संघर्ष समिति के दर्जनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed