फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka fair start

रेणुका में मां-बेटे का भव्य मिलन

Wed, 09 Nov 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, श्री रेणुका जी (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला, श्री रेणुका जी (सिरमौर)। Updated Wed, 09 Nov 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
 मां-बेटे के मिलन के साक्षी बने हजारों भक्तों के जयकारों के बीच पौराणिक एवं ऐतिहासिक रेणुका मेले का आगाज हुआ। भगवान परशुराम माता रेणुका से मिलने के लिए जैसे ही रेणुका पहुंचेे। ऐतिहासिक रेणुका मंदिर का पूरा परिवेश जयकारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन


बुधवार को शुभारंभ अवसर पर गिरि नदी के तट पर सुसज्जित पालकियों में विराजमान भगवान परशुराम के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस कर्मियों को भीड़ पर नियंत्रण पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर को ददाहू से रेणुका तक निकली शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर बाद भगवान परशुराम की सुसज्जित पालकी ददाहू से रेणुका के लिए रवाना हुई। ढोल नगाड़े और बैंड बाजे की धुन पर निकली इस भव्य शोभा यात्रा में हजारों लोगों ने अपनी हाजिरी भरी। झूमते-नाचते, गाते और मां रेणुका और भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए यह शोभा यात्रा श्री रेणुका जी पहुंची। जहां भव्य देव मिलन देखने के लिए पहले से ही जनसैलाब उमड़ा हुआ था। मां और पुत्र के इस मिलन को देखकर लोग जहां भाव-विभोर हो गए। वहीं, खुशी में झूमते नजर आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed