{"_id":"676d478b59a02cc7e309610f","slug":"renuka-dam-project-nahan-news-c-177-1-nhn1001-139800-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिलान्यास के तीन वर्ष बाद भी रेणुकाजी बांध परियोजना शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिलान्यास के तीन वर्ष बाद भी रेणुकाजी बांध परियोजना शुरू नहीं
विज्ञापन
ददाहू में गिरिनदी के इस भाग पर बनेगा रेणुका बांध। संवाद
काॅमन के लिए --
शिलान्यास के तीन वर्ष बाद भी रेणुकाजी बांध परियोजना शुरू नहीं
27 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास
विस्थापितों के मुआवजे सहित 2400 करोड़ रुपये हुआ है खर्च
योगेन्द्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय महत्व की बहुआयामी रेणुकाजी बांध परियोजना शिलान्यास के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण की ओर एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई है। 27 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मण्डी के पड्डल मैदान से परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास करके निर्माण को हरि झंडी प्रदान की थी। यहां तक कि पांच चरणों में केंद्र सरकार की ओर से मिले करीब 20 हजार करोड़ और पांच राज्यों के हिस्से (शेयर) से प्राप्त हुई धनराशि को बांध प्रबंधन खर्च कर चुका है।
सिरमौर जिले के ददाहू में स्थित गिरि नदी पर इस परियोजना का निर्माण प्रस्तावित है। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ( एचपीपीसीएल) के अंतर्गत करीब 7,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण की लागत भी दिनोदिन बढ़ती जा रही है। इसके निर्माण से राजधानी दिल्ली को 23 क्यूमैक्श पानी और हिमाचल को 40 मेगावाट बिजली सहित अन्य पांच राज्यों को जलापूर्ति का एकमुश्त लाभ दिया जाना है। इसको लेकर बांध प्रबंधन तमाम औपचारिकताओं को पहले ही पूर्ण कर चुका है। जबकि दूसरे चरण की एफसीए स्वीकृति का बेसब्री से इंतजार है जिसका मसौदा तैयार करके मंत्रालय को भेजा जा चुका है। पिछले चार दशकों से ही परियोजना निर्माण की आस लगाए बैठी क्षेत्र की जनता को शिलान्यास के तीन वर्ष पश्चात भी काम शुरू न होने का खासा मलाल है।
यहां तक कि बांध प्रबंधन परियोजना के निर्माण से मर्ज होने वाली 954 हेक्टेयर निजी भूमि में बसे विस्थापितों को मुआवजे के भुगतान सहित करीब 2400 करोड़ रुपये की राशि को भी खर्च कर चुका है। जबकि परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने में कोई अड़चन भी आड़े नहीं है। बांध प्रबंधन की निगाहें केवल एफसीए की अंतिम मंजूरी पर टिकी हुई हैं। इसकी प्रपोजल केंद्र सरकार को भेज दी गई हैं। हालांकि आगामी केंद्रीय बजट में परियोजना निर्माण को लेकर धन राशि मिलने का भी अनुमान है। इस परियोजना के निर्माण से दिल्लीवासियों की प्यास को जल्द बुझाया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -बाक्स-- -- -- --
1988 हैक्टेयर भूमि होगी जलमग्न
परियोजना के निर्माण को लेकर प्रथम चरण की पर्यावरण मंजूरी के बदले वन विभाग को भी 677 करोड़ रुपये की राशि केंद्रीय पुन: पौधरोपण प्रबंधन योजना ( कैम्पा) में जमा करवा दी गई है। इससे परियोजना निर्माण के दौरान तबाह होने वाली अमुल्य वन संपदा को पुनर्विकसित किया जा सके। परियोजना के निर्माण को लेकर 1988 हेक्टेयर भूमि जलमग्न होगी जिसमें 795 हेक्टेयर वन भूमि भी शामिल है। बांध प्रबंधन परियोजना के निर्माण को आगे बढ़ाने के एफसीए की अंतिम स्वीकृति व बजट का इंतजार कर रहा है।
-- -- -- -- बाक्स-- -- -- --
निर्माण की ओर अग्रसर है परियोजना : संजीव
रेणुका बांध परियोजना निर्माण की ओर अग्रसर है। एफसीए के अंतिम (फैज-दो) की स्वीकृति मिलने का इंतजार है जिसको लेकर प्रस्ताव तैयार करके केंद्र सरकार को भेज दी गई हैं। इसके पश्चात ही परियोजना निर्माण की ओर आगे कदम बढ़ाऐगी। उन्होंने बताया कि अभी तक केंद्र सरकार व अन्य राज्यों के शेयर से प्राप्त हुई राशि को खर्च किया जा चुका है। निर्माण को लेकर धनराशि की अगली किस्त मिलने का इंतजार हो रहा है।
- संजीव कुमार, कार्यकारी महाप्रबंधक रेणुकाजी बांध परियोजना