फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rehdi fadu union demand

Sirmour News: पांवटा साहिब रेहड़ी यूनियन के प्रधान को बदलने की उठी मांग

Mon, 14 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
rehdi fadu union demand
यूनियन के कुछ सदस्यों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भेजा पत्र
विज्ञापन

प्रधान सीता राम शर्मा बोले- कुछ लोग मनमर्जी चलाने के लिए अभियान चला रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब रेहड़ी यूनियन के कुछ सदस्यों ने मौजूदा प्रधान को बदलने और नए सिरे से चुनाव करवाने की मांग उठाई है। सदस्यों ने इस संबंध में नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजने की बात कही है। वहीं, यूनियन के प्रधान सीता राम शर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका चुनाव तय प्रक्रिया के तहत हुआ था।
रेहड़ी संचालक शुभम और विभोर समेत कुछ सदस्यों ने कहा कि मौजूदा प्रधान का चुनाव पहले सदस्यों ने ही किया था लेकिन अब कई सदस्य उनके कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। सदस्यों का कहना है कि यूनियन का प्रधान ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो स्वयं रेहड़ी लगाकर कारोबार करता हो और रेहड़ी संचालकों की समस्याओं को समझता हो।
विज्ञापन

सदस्यों ने दावा किया कि वर्तमान प्रधान के पास नगर परिषद की दुकान नहीं है और उनके पास रेहड़ी लगाने का लाइसेंस भी नहीं है। इसी आधार पर उन्होंने प्रधान पद के लिए दोबारा चुनाव करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यूनियन के नियमों के अनुसार प्रक्रिया अपनाकर नए प्रधान का चुनाव किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं है। वे यूनियन के संचालन को व्यवस्थित करने और रेहड़ी संचालकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए नए नेतृत्व की मांग कर रहे हैं।
रेहड़ी यूनियन पांवटा साहिब के प्रधान सीता राम शर्मा ने कहा कि यूनियन में करीब 179 सदस्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ रेहड़ी-फड़ी संचालक अपनी मनमर्जी चलाने के लिए इस तरह का अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि बैठक के नाम पर गलत तरीके से कुछ रेहड़ी संचालकों से हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव पहले ही तय मापदंडों के अनुसार हुआ है।

नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि रेहड़ी संचालकों की ओर से इस संबंध में अभी कोई पत्र या शिकायत उन्हें नहीं मिली है।--------





...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed