फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   registration will closed today for school students examination

Sirmour News: सरकारी व निजी स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए आज बंद हो जाएगा ऑनलाइन पंजीकरण

Mon, 30 Oct 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
registration will closed today for school students examination
स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए आज बंद हो जाएगा ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2023-24 में नए परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने शुरू किया है ऑनलाइन पोर्टल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए प्रदेश के सरकारी और प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों में अध्ययन कर रहे नए परीक्षार्थियों के लिए शुरू की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार शाम को बंद हो जाएगी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से पहले स्कूलों में नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षाओं के नये नियमित परीक्षार्थियों के लिए अपना पंजीकरण करवाने के लिए कुछ घंटे शेष हैं। जो नये नियमित परीक्षार्थी पंजीकरण नहीं करवाएंगे उनको परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की है। इसमें अब तक कोई बदलाव नहीं किया है।
गौरतलब रहे कि पूर्व में जारी आदेशों में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि जिन परीक्षार्थियों का पंजीकरण पहले हो चुका है, उन परीक्षार्थियों को नया पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे परीक्षार्थियों को पहले से आवंटित पंजीकरण संख्या के अंतर्गत ही परीक्षाओं से संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जारी आदेशों में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव के अनुसार 31 अक्तूबर के बाद किसी भी परीक्षार्थी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी का पंजीकरण न किए जाने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक की होगी।
--- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed