{"_id":"5eeb9b7c8ebc3e42ce0b5e17","slug":"reaction-nahan-news-sml3359648125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों की शहादत पर खौला खून, तोड़े चाईनीज उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों की शहादत पर खौला खून, तोड़े चाईनीज उत्पाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। लद्दाख में भारतीय सैनिकों की शहादत पर लोगों का खून खौल उठा है। चीन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर वीरवार को जिला भाजपा ने उपायुक्त के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इससे पहले शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और चीन निर्मित उत्पादों को तोड़कर विरोध जताया गया। भाजपा ने जनता से अपील की है कि स्वदेशी अपनाएं और चीन के सामानों का बहिष्कार करें।
जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में भाजपाइयों ने वीरवार को चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। चीनी सरकार मुर्दाबाद, और शहीद जवान अमर रहे... के नारों से पूरा नाहन गूंज उठा। भाजपाइयों ने शहीद स्मारक में पहुंचकर सर्व प्रथम शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। गुस्साए भाजपाइयों ने चीन में बने उत्पाद टीवी, एलईडी आदि को तोड़ा गया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि चीन ने सरहद पर साजिश के तहत कायराना हरकत की है। जिसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। भाजपा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर चीन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई है। साथ ही लोगों से यह भी अपील की जाती है कि वह स्वदेशी अपनाएं और चीन के उत्पादों का त्याग करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चीन ने पूरे विश्व को संकट में डाला है। चीन में फैला कोरोना वायरस आज पूरे विश्व को चपेट में ले रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, विशाल तोमर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।