फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   re-evulation result not declare in time

Sirmour News: पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम देरी से आने पर साल बर्बाद होने का डर

Mon, 25 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
re-evulation result not declare in time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही एक बार फिर विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी पड़ी है। 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम में हुई देरी के चलते कालाअंब क्षेत्र के कई विद्यार्थियों का पूरा साल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब के आठ विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की पुनर्मूल्यांकन परीक्षा दी थी, लेकिन बोर्ड ने इस परीक्षा का परिणाम तीन माह बाद घोषित किया। परिणाम घोषित होने तक न तो विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा का फॉर्म भर पाए और न ही उन्हें एसओएस (स्टेट ओपन स्कूल) में दाखिला मिल पाया। इन दोनों प्रक्रियाओं की अंतिम तिथियां पहले ही समाप्त हो चुकी थीं।
विज्ञापन

बहरहाल, अनुत्तीर्ण और कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी अब एक पूरा शैक्षणिक वर्ष गंवाने की कगार पर खड़े हैं। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में गहरी नाराजगी है। एसएमसी अध्यक्ष सोनू राणा ने बताया कि विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षा बोर्ड की इस लापरवाही पर गंभीर चिंता जताई है। वहीं, अभिभावकों में लक्ष्मी देवी, आज़ाद, लवप्रीत, संजीव, हर्षित और मोहम्मद हारून का कहना है कि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित न होने से बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा, अभिभावकों और एसएमसी ने शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर मांग की है कि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कंपार्टमेंट फॉर्म भरने और एसओएस दाखिले की अंतिम तिथि कम से कम एक सप्ताह बढ़ाई जाए।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed