फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ravinder achive first rank in district sirmaur

कफोटा स्कूल के रविंद्र ने जिले में किया टाप

Tue, 26 Apr 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन (सिरमौर)।
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन (सिरमौर)। Updated Tue, 26 Apr 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कफोटा के आर्ट्स सेक्शन के छात्र रविंद्र कुमार ने 90 फीसदी अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है। समूचे प्रदेश में जहां जमा दो का परीक्षा परिणाम 78 फीसदी रहा वहीं कफोटा स्कूल का परीक्षा परिणाम 93 फीसदी रहा।

विज्ञापन



स्कूल के आर्ट्स संकाय का परिणाम 100, विज्ञान का 80 व वाणिज्य संकाय का 74 फीसदी रहा। कफोटा स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष गुलाब सिंह पुंडीर व प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने अभिभावकों व स्टाफ को इसके लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर राजकीय वरिष्ठ स्कूल शरली का परीक्षा परिणाम भी शतप्रतिशत रहा। स्कूल में जमा दो कक्षा का पहला बैच था जिसमें 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल की छात्रा कल्पना ने 86 फीसदी अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामस्वरूप शर्मा व एसएमसी अध्यक्ष डीआर चौहान ने इसके विद्यार्थियों एवं स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed