फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ranking team visit in ponta college

Sirmour News: शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए वार्षिक रैंकिंग आंकलन टीम द्वारा निरीक्षण

Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
ranking team visit in ponta college
पांवटा कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए वार्षिक रैंकिंग आंकलनको पहुंची टीम: संवा
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए वार्षिक रैंकिंग आंकलन टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

शैक्षणिक उत्कृष्टता, बुनियादी ढांचा और सह पाठ्यक्रम गतिविधियां जांची
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वार्षिक कॉलेज रैंकिंग निरीक्षण रिपोर्ट-2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के लिए गठित विभिन्न टीम की ओर से अलग-अलग कॉलेज के दौरे किए जा रहे हैं।
इसी रैंकिंग आंकलन के लिए अध्यक्षा डॉ. हरप्रीत कौर प्राचार्या महाविद्यालय दिग्गल के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब का दौरा कर कॉलेज को प्रमुख मानकों पर आंका गया। हर महाविद्यालय को कुल 1100 आंकलन अंकों में से अर्जित अंकों के आधार पर रैंकिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव शुक्ला ने टीम का कॉलेज प्रांगण में स्वागत किया तथा सार रिपोर्ट उन्हें सौंपी। पांवटा साहिब स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह जी सरकारी कॉलेज ने शैक्षणिक प्रदर्शन, छात्र सहभागिता और उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण स्टाफ में अपनी मजबूती प्रदर्शित की जिसे टीम की ओर से सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से किए गए निरीक्षण में शैक्षणिक उत्कृष्टता, बुनियादी ढांचा, शोध कार्य, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां, शिक्षकों की योग्यता, छात्र समर्थन सेवाएं और संपूर्ण परिसर सुविधाएं शामिल हैं। हर श्रेणी को समानता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक संरचित पैमाने पर आंका गया। हालांकि, टीम ने बुनियादी ढांचे और शोध सुविधाओं में अद्यतन की आवश्यकता पर भी ध्यान दिलाया। साथ ही सुझाव दिया कि इन क्षेत्रों में सुधार के लिए उचित निवेश किए जाएं।

रैंकिंग से राज्य स्तर पर संसाधनों का बेहतर आवंटन और योजना बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही कॉलेजों को अपने शैक्षणिक प्रस्तावों को सुधारने के लिए प्रेरणा मिलेगी। रिपोर्ट में छात्र विकास के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता और राज्य के शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में इसके प्रयासों की सराहना की गई।
डॉ. हरप्रीत कौर और डॉ. सिमरन घिल्डयाल ने कॉलेज के प्रगतिशील दृष्टिकोण की प्रशंसा की जिसने कॉलेज की रैंकिंग प्रक्रिया में सकारात्मक योगदान दिया। एक्यूएसी समन्वयक डॉ. विवेक नेगी ने अवगत करवाया कि यह आंकलन कुल 1100 अंक से किया जाएगा। हर महाविद्यालय को अर्जित अंकों के आधार पर रैंकिंग दी जाएगी।


इस निरीक्षण में एक्यूएसी के सह समन्वयक संदीप शर्मा, सदस्य सुनील कुमार, सुनील शर्मा, नंदिनी कंवर, शीतल शर्मा, चीनू बंसल, पंकज यादव, पूजा भाटी, कार्यालय अधीक्षक असरफ अली, अधीक्षक नरेश बत्रा ने विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत सार रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में अहम भूमिका निभाई। अंतिम परिणाम और रैंकिंग इस वर्ष के अंत में प्रकाशित की जाएगी जिससे कॉलेज अपनी प्रगति का मूल्यांकन कर आगामी सत्रों में निरंतर सुधार की दिशा में कार्य कर सकेंगे।

संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed