{"_id":"6afb09ab40ba23b01f0efb8a","slug":"rangoutsav-in-diet-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1002-194360-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिला स्तरीय रंगोत्सव में 180 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिला स्तरीय रंगोत्सव में 180 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
डाइट नाहन में आयोजित रंगोत्सव प्रतियोगिता के विजेता व डाइट स्टाफ। संवाद
लोकगीत, लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
शिलाई, राजगढ़, नाहन और नारग खंड के विद्यार्थियों ने हासिल किए प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में सोमवार को जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के करीब 180 विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोकगीत, लोकनृत्य, कोलाज, रंगोली और द्वि-आयामी चित्रकला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सीमा धीमान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान समग्र शिक्षा के अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा और कार्यालय अधीक्षक मीनाक्षी गोयल भी मौजूद रहे।
जिला समन्वयक डॉ. मुनेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताएं दो वर्गों में करवाई गईं। तीसरी से पांचवीं कक्षा के वर्ग में लोकगीत में नौहराधार की वंशिका प्रथम और नाहन की रिया द्वितीय रही। लोकनृत्य में राजगढ़ शिक्षा खंड प्रथम और नौहराधार द्वितीय रहा। कोलाज में पांवटा साहिब की शुभी ने पहला और सराहां की अमृता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
छठी से आठवीं कक्षा के वर्ग में लोकनृत्य में शिलाई प्रथम और सराहां द्वितीय रहा। रंगोली में नाहन की रूही ठाकुर और शिवानी प्रथम, जबकि नारग की शिवन्या और शिवांशी अत्रि द्वितीय रहीं। द्वि-आयामी चित्रकला में नारग के रुद्र शर्मा प्रथम और नाहन की प्रज्ञा ठाकुर द्वितीय रही।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. नम्रता, जितेंद्र थापा, दीप राज, किरणेश, मनीष मुसाफिर, सुनील मोहिल, अपर्णा गोयल, डॉ. गायत्री ठाकुर, संजीव, मीरा ठाकुर, नीतू तोमर और लेखराज ठाकुर शामिल रहे। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा सिरमौर के सदस्य भी मौजूद रहे।--
विज्ञापन
शिलाई, राजगढ़, नाहन और नारग खंड के विद्यार्थियों ने हासिल किए प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में सोमवार को जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के करीब 180 विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोकगीत, लोकनृत्य, कोलाज, रंगोली और द्वि-आयामी चित्रकला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सीमा धीमान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान समग्र शिक्षा के अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा और कार्यालय अधीक्षक मीनाक्षी गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला समन्वयक डॉ. मुनेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताएं दो वर्गों में करवाई गईं। तीसरी से पांचवीं कक्षा के वर्ग में लोकगीत में नौहराधार की वंशिका प्रथम और नाहन की रिया द्वितीय रही। लोकनृत्य में राजगढ़ शिक्षा खंड प्रथम और नौहराधार द्वितीय रहा। कोलाज में पांवटा साहिब की शुभी ने पहला और सराहां की अमृता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
छठी से आठवीं कक्षा के वर्ग में लोकनृत्य में शिलाई प्रथम और सराहां द्वितीय रहा। रंगोली में नाहन की रूही ठाकुर और शिवानी प्रथम, जबकि नारग की शिवन्या और शिवांशी अत्रि द्वितीय रहीं। द्वि-आयामी चित्रकला में नारग के रुद्र शर्मा प्रथम और नाहन की प्रज्ञा ठाकुर द्वितीय रही।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. नम्रता, जितेंद्र थापा, दीप राज, किरणेश, मनीष मुसाफिर, सुनील मोहिल, अपर्णा गोयल, डॉ. गायत्री ठाकुर, संजीव, मीरा ठाकुर, नीतू तोमर और लेखराज ठाकुर शामिल रहे। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा सिरमौर के सदस्य भी मौजूद रहे।