फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Random cutting of NH 707 poses threat to houses in Kamaru

Sirmour News: एनएच 707 की बेतरतीब कटिंग से कमरऊ में घरों को खतरा

Sun, 02 Mar 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Random cutting of NH 707 poses threat to houses in Kamaru
लोग दूसरे के घरों में रहने के लिए मजबूर
विज्ञापन

प्रशासन से कंपनी पर सख्त कार्रवाई की मांग, उचित मुआवजा भी दे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। क्षेत्र के कमरऊ में एनएच 707 की बेतरतीब कटिंग से मकानों को खतरा बढ़ गया है। इससे लोगों में निजी कंपनी और राजमार्ग प्राधिकरण को लेकर रोष है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हुई बेतरतीब पहाड़ों की अंडर कटिंग से मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इसको लेकर लोगों में राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर कमरऊ में निजी कंपनी ने अंडर कटिंग कर मकान को खतरे की जद में ला दिए हैं। इससे मकानों में रह रहे लोग सहमे हुए हैं। बारिश के कारण लोग घर छोड़कर दूसरों के घरों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अंडर कटिंग से लोगों के मकान के अलावा खेतों में दरारें आ गई हैं। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अपील की है कि नुकसान का उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ सुरक्षा दीवार बनाई ताकि घर सुरक्षित रहें। ग्रामीणों ने प्रशासन से अंडर कटिंग करने वाली कंपनी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने कमरऊ गांव का निरीक्षण किया। खतरे की जद में आए मकान और भूमि का जायजा लिया। इस दौरान लोगों को नुकसान की भरपाई और सुरक्षा दीवार में कार्य तेजी से करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed