फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ram pran pratistha utsav will celebrated in ponta sahib on 22 january

Sirmour News: अयोध्या श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर पांवटा हुआ राममय

Sun, 21 Jan 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
ram pran pratistha utsav will celebrated in ponta sahib on 22 january
अयोध्या श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर पांवटा हुआ राममय
विज्ञापन

सोमवार को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा से पहले खूब सजाए गए पांवटा क्षेत्र के मंदिर
मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ और भजन-संकीर्तन और भंडारे होंगे : अजय मंगल
संंवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब इन दिनों राममय हो रही है। अयोध्या श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यहां पर भी उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय कई मंदिरों में यज्ञ-हवन, भंडारे समेत धार्मिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मुख्य बाजार गलियों, मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों तथा घरों को सुंदर भगवा झंडों और रोशनी से सजा दिए हैं।
रविवार को दिनभर कोहरे के चलते सर्द मौसम पर भी नगर परिषद खेल मैदान में मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम को टेंट लगाने का कार्य चलता रहा। मुख्य बाजार में खूब सजावट होती रही। गीता भवन, श्री राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर यमुनाघाट, विश्वकर्मा मंदिर तथा बद्रीपुर शिव मंदिर समेत अधिकतर मंदिरों में
विज्ञापन

श्रद्धालु साज सजावट में जुटे रहे। पिछले सप्ताह से ही घर-घर और दुकानों में जाकर व्यापारियों से आह्वान किया गया है कि श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को धूमधाम से मनाना है। बाजार व मंदिरों को भी सुंदर लड़ियों लाइटों से
विज्ञापन
विज्ञापन

सजाया गया है। सोमवार को सुबह से ही स्थानीय मंदिरों में श्रीराम भजन, कीर्तन, सुंदर कांड के पाठ और भंडारे होंगे। एलईडी सक्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव नजारा दिखाने को भी कुछ मंदिर प्रयासरत दिखे। 22 जनवरी को बाजार में व्यावयासिक संस्थाओं व घरों में दीपक जलाए जाएंगे। भगवान राम आ रहे हैं। --

-लड़ियां और झंडे लगाई गई हैं-
श्री सनातन धर्म सभा (गीता भवन मंदिर) पांवटा साहिब अध्यक्ष अजय मंगल और राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हर कोई बाजार, मंदिर व घरों में सजावट में जुट रहा है। ये दिन किसी दिवाली से कम नहीं है। करीब 500 साल बाद शुभ दिन देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह 10 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक संकीर्तन कार्यक्रम होगा। दोपहर 2.30 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ, रात्रि 8 बजे दीप प्रज्वलित और आतिशबाजी होगी। राधेश्याम, सीता राम कीर्तन मंडली विकासनगर, श्माम प्रेमी पांवटा साहिब, पदम गर्ग और केशव गर्ग व इस्कान नाम कट केंद्र कांशीपुर भजन कीर्तन करेगी। सुबह 11 बजे से भंडारा शुरू कर दिया जाएगा। अजय मंगल ने बताया कि सोमवार को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर दुकानदारों में खासा उत्साह है। पांवटा साहिब मुख्य बाजार में माहौल पूरी तरह राममय होगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed