फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ram barat in dadhahu

Sirmour News: ददाहू में गूंजे राम विवाह के मंगलगीत

Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ram barat in dadhahu
ददाहू के गीता भवन में आयोजित रामकथा भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के गीता भवन में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन राम विवाह के पावन प्रसंग ने समूचे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस उत्सव में विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंगल गीतों और भजनों की थाप पर ददाहू की महिलाएं भगवान राम की बराती बनकर जमकर झूमीं। माता सीता और श्रीराम के विवाह के इस प्रसंग ने हर महिला श्रद्धालु के हृदय को भाव-विभोर कर दिया।

कथा व्यास पंडित राजन शांडिल्य ने प्रसंग की सुरीली व्याख्या करते हुए कहा कि जब भगवान राम अपने गुरु की पूजा के लिए पुष्प लेने वाटिका में गए, तो संयोगवश माता सीता भी वहां पूजन के लिए पहुंची थीं। दोनों ने एक-दूसरे के दर्शन किए। इसके बाद महाराजा जनक की ओर से आयोजित सीता स्वयंवर की भव्यता का वर्णन किया गया, जहां कोई भी राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं सका। अंततः प्रभु श्री राम ने धनुष भंग कर माता सीता का हाथ थामा और इस अलौकिक विवाह सूत्र में बंधे। इस दौरान कथा स्थल पर प्रस्तुत की गई श्री राम-सीता की जीवंत झांकियां महिलाओं और बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

विवाह के उत्सव को और भी खास बनाने के लिए हरियाणा के जगाधरी से आए संगीतकारों ने पारंपरिक बधाई गीत और सोहर गाकर ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद महिलाएं खुद को थिरकने से नहीं रोक पाईं। पूरा वातावरण जय श्री राम और विवाह के मांगलिक जयकारों से गुंजायमान हो उठा। राम कथा का आयोजन 22 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा।------

ददाहू के गीता भवन में आयोजित रामकथा भाग लेते श्रद्धालु। संवाद

ददाहू के गीता भवन में आयोजित रामकथा भाग लेते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed