फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rakshabandan festival celebrated in sirmaure

सिरमौर में रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया

Thu, 18 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Thu, 18 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार सिरमौर जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर बहनों ने अपनी रक्षा का वचन लिया। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों में विहायी गई महिलाएं भी अपने माईके पहुंची और भाईयों को राखी बांधी। इस अवसर पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए।  


वीरवार को जिला मुख्यालय नाहन सहित जिलाभरमें बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखियां बांधी। बदले में भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का वादा दिया। सभी बहनों ने राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया। शुभ मुहूर्त के बाद ही राखी बांधने का सिलसिला शुरु हुआ। यह शाम तक चलता रहा। बहरहाल, रक्षाबंधन पर्व पर कई बहनें अपनी भाईयों को राखी बांधने के लिए अपने-अपने घर पहुंची। विवाहित महिलाओं ने अपने मायके जाकर रक्षा बंधन पर्व को मनाया। निजी व सरकारी बसों में भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही बहनें राखी बांधने के लिए बसों में रवाना हो गई। कई शादीशुदा बहनें पहले ही भाईयों के घर पहुंची। इस शुभ पर्व पर मिठाइयों का दौर चलता रहा। बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर रसीली मिठाइयां, लड्डू व घर में बनें मिष्ठान का सेवन करवाया। उधर, इस अवसर पर एचआरटीसी की बसें महिलाओं से खचाखच भरी रही। मुफ्त बस यात्रा होने के चलते महिलाओं ने इसका भरपूर फायदा उठाया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed