फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajiv gandhi birth day celebrate in sirmaur

सिरमौर में संजीदगी से याद किए स्व. राजीव गांधी

Sat, 21 Aug 2021 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi birth day celebrate in sirmaur
नाहन कांग्रेस भवन में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
नाहन/सराहां/राजगढ़/शिलाई/संगड़ाह(सिरमौर)। देश में संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सिरमौर में धूमधाम से मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नाहन में कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनकी याद में रक्तदान शिविर भी लगाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने राजीव गांधी के जीवन से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान आयोजित हुए रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कांग्रेसी जनों ने आस्था स्कूल में खाद्य सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह, इकबाल मोहम्मद, आशिक अली, पार्षद योगेश गुप्ता, रूपेेंद्र ठाकुर, जगदर्शन चौधरी, प्रो. बलबीर, कविता सिंह, कुजना सिंह, ज्ञान चंद, बलदेव सिंह, बलवंत, फकीरचंद, नैन सिंह, संदीप शर्मा, साहिल खान, अनूप ठाकुर सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------बाक्स
शिलाई में कांग्रेसियों ने रोपे पौधे
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शिलाई मंडल कांग्रेस ने दो सौ पौधे रोपे। मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि पौधरोपण से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर रमेश नेगी, रंजीत नेगी, अत्तर सिंह राणा, नेत्र सिंह चौहान, रामभज भंडारी, नैन सिंह, जगतराम शर्मा, जिप सदस्य चमेली देवी, गीताराम तोमर आदि मौजूद रहे।
---बाक्स
राजगढ़ और सराहां में भी अर्पित किए श्रद्धासुमन
ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती धूमधाम से मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहां राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया वहीं सराहां अस्पताल में मरीजों का फल भी बांटे। राजगढ़ में एनएसयूआई ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर पच्छाद कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पाल ठाकुर, महासचिव पूर्ण ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर, किसान सेल के अध्यक्ष धर्म सिंह, पूर्व महासचिव श्यामलाल फरमाहे, राजेंद्र शर्मा, ओबीसी सेल अध्यक्ष सतेंद्र नेहरू, क्षमादत्त, सुरेंद्र ठाकुर, जगमोहन, अरुण, विशाल, मीडिया प्रभारी मोनी ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

----बाक्स
हरिपुरधार में दी श्रद्धांजलि, थियान बाग में रोपे पौधे
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर थियान बाग में उनकी याद में पौधे रोपे। इससे पूर्व बैठक के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, पीसीसी सदस्य यशपाल, जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed