फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajgarh mela sampan

तीन सांस्कृतिक संध्याओं में 144 कलाकारों ने दीं प्रस्तुति : राजकुमार ठाकुर

Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rajgarh mela sampan
राजगढ़ बैसाखी मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम ने सभी वर्गों का आभार जताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय बैसाखी मेला राजगढ़ के सफल आयोजन और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न होने पर एसडीएम राजगढ़ और मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने के लिए राजगढ़ क्षेत्र की जनता, व्यापार मंडल, स्थानीय नगर पंचायत, मेला समिति के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, विज्ञापनदाताओं का आभार जताया। इसके साथ ही परोक्ष व अपरोक्ष में अपना सहयोग देने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थानीय एवं प्रदेश के कुल 144 कलाकारों और स्थानीय शिक्षण संस्थानों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया। इसमें मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में 54 कलाकारों व स्थानीय स्कूलों ने अपनी कला की अनुपम छटा बिखेरी। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में 45 कलाकारों और मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भी 45 ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पारंपरिक मेला लोगों के सहयोग से, लोगों के मनोरंजन और क्षेत्र के आराध्यदेव शिरगुल देवता की प्रसन्नता के लिए मनाया जाता है। एसडीएम ने मेले में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवानों का भी आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed