फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajgarh college pta election

Sirmour News: सुरेश शर्मा अध्यक्ष और संतोष थापा उपाध्यक्ष चुने

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
rajgarh college pta election
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में नवगठित पीटीए कार्यकारिणी । संवाद
-राजगढ़ कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुरेश शर्मा को अध्यक्ष, संतोष थापा को उपाध्यक्ष, प्रो. जगमोहन ठाकुर को सचिव, सुमन ओहरी को संयुक्त सचिव और प्रो. अमिता मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं दिनेश आर्य को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
अनिल कुमार और सुरजीत ठाकुर को तकनीकी विशेषज्ञ चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सुरजीत सिंह, अंजना कंवर, हरिता देवी, सक्षम ठाकुर, डॉ. शशि किरण, प्रो. अंकुर सूद और डॉ. विपिन ठाकुर का चयन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीटीए कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कॉलेज के विकास और विद्यार्थियों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed