फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajeev elected president in seventh term

राजीव ठाकुर सातवीं बार बने पीटीएफ के अध्यक्ष

Tue, 23 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 23 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला सिरमौर के चुनाव में लगातार सातवीं बार राजीव ठाकुर को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद की कमान मिली। सोमवार को नाहन में हुए संघ के त्रैवार्षिक चुनाव में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। 2016-19 तक चलने वाली नई कार्यकारिणी के चुनाव संघ के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अरुण गुलेरिया व सह जिला चुनाव प्रभारी तिलक नायक की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्वॉयज स्कूल नाहन के प्रिंसिपल सतीश दुग्गल व डाइट के प्रधानाचार्य मानसिंह ठाकुर ने की। केके खतवाल चुनाव प्रक्रिया में बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरे सदन ने एक मत से राजीव ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई। डाइट नाहन के प्रवक्ता राजीव ठाकुर को सदन की सहमति से लगातार सातवीं बार संघ के जिला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इसके अलावा जिला महासचिव के पद पर नौहराधार के वीरभद्र सिंह नेगी का चुनाव हुआ। राजेश गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

 अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने सभी अध्यापकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समय-समय पर उनकी मांगों को विभाग व सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाक्स
चुनाव के दौरान ये लोग रहे उपस्थित
चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिक्षा खंड नाहन के प्रधान यशपाल शर्मा, सुरला के देवराज ठाकुर, सराहां के राजेंद्र सिंह, ददाहू के ईश्वर ठाकुर, नारग के हुसन सिंह नेगी, राजगढ़ के देवेंद्र चौहान, नौहराधार के रविदत्त, कफोटा के राजेश कुमार, सतौन के सुरेश कुमार, बकरास के यशपाल व पांवटा के सुरेश कुमार के अलावा विभिन्न खंडों के महासचिवों व जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed