फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnada will be burnt in Nahan today.

Sirmour News: नाहन में आज जलेंगे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले

Tue, 20 Oct 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Tue, 20 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnada will be burnt in Nahan today.
चौगान मैदान में शाम 6:30 बजे होगा लंका दहन, कांग्रेस-भाजपा के नेता मिलकर करेंगे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीकात्मक आयोजन
विज्ञापन

40 फीट ऊंचा रावण, 35 फीट का कुंभकर्ण और 30 फीट का मेघनाद का पुतला तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व आज सिरमौर जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में शाम 6:30 बजे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। आयोजन में हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेता एक साथ लंका दहन करेंगे।
कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी, सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल शामिल होंगे। दशहरा उत्सव के लिए चौगान मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


बॉक्स: पांच लाख रुपये खर्च कर रही नगर परिषद
नाहन नगर परिषद दशहरा आयोजन और पुतलों के निर्माण पर करीब पांच लाख रुपये खर्च कर रही है। इसमें लगभग 1.50 लाख रुपये पुतलों के निर्माण पर खर्च किए गए हैं, जबकि शेष राशि आतिशबाजी और अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय होगी। इस बार चौगान मैदान में 40 फीट ऊंचा रावण, 35 फीट ऊंचा कुंभकर्ण और 30 फीट ऊंचा मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है। इसके अलावा लंका का भी निर्माण किया गया है। पुतलों के दहन के दौरान आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चौगान मैदान में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नगर परिषद ने संबंधित विभागों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल पर दमकल वाहन और एंबुलेंस तैनात करने के साथ पुलिस सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed