{"_id":"571cd3644f1c1bfa248b543f","slug":"raipning-chamber-cold-storage-plant-will-be-built-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में बनेगी रायपनिंग चैंबर-कोल्ड स्टोरेज योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में बनेगी रायपनिंग चैंबर-कोल्ड स्टोरेज योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 24 Apr 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर पांवटा में 96 लाख बजट से रायपनिंग चैंबर व कोल्ड स्टोरेज योजना बनेगी। सीएम की घोषणा के बाद जिले की इस योजना को बजट का प्रावधान हो गया है। स्थानीय विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष गीता राम ठाकुर ने सीएम के समक्ष मांग उठाई थी। अब, शीघ्र योजना के टेंडर लगेंगे व नई योजना का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
बता दें पांवटा क्षेत्र में आम समेत बागवानी संबंधित फलों के रखरखाव व कोल्ड स्टोरेज की मांग लंबे अर्से से उठती रही है। पांवटा दून क्षेत्र में आम की काफी फसल होती है जो आसपास के विभिन्न राज्यों की मंडियों तक पहुंचता है। पांवटा के आम की प्रदेश के जिलों में आपूर्ति की जाती रही है। इसलिए, पांवटा में ही रायपनिंग चैंबर योजना बनाए जाने की मांग रखी जाती रही है जिससे आम, केला व पपीता फल को कारबाइड के माध्यम से पकाया जा सकें। जिले में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाने से विभिन्न अन्य फल संग्रहण व रखरखाव हो सकेगा।
विज्ञापन
स्थानीय बागवानों व किसानों ने विधायक तथा सिरमौर मंडी समिति अध्यक्ष से इस मांग को उठाया। इसके बाद मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई। विगत वर्ष मुख्यमंत्री ने पांवटा जनसभा में आंजभोज में डिग्री कॉलेज तथा पांवटा में रायपनिंग चैंबर व कोल्ड स्टोरेज योजना की घोषणा की थी।
विज्ञापन
उधर, कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष गीता राम ठाकुर ने पुष्टि की है। अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय विधायक चौधरी किरनेश जंग के सहयोग से मुख्यमंत्री के समक्ष मांग उठाई गई थी। मंडी समिति की पांवटा में करीब 34 बीघा जमीन है। इस भूमि पर कार्यालय के साथ योजना के लिए स्थल चिन्हित कर लिया गया है। सीएम की घोषणा के बाद, अब इस योजना को करीब 96 लाख बजट प्रावधान हो गया है। शीघ्र योजना के टेंडर लगाए जा रहे हैं जिसके बाद योजना को मूर्तरूप दिया जा सकेगा।