फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain water enter in shops of tombi bazar silai and 30 roads closed due to lanslides

मारकंडा नदी में बहने से युवक की मौत, शिलाई में खड्ड में बही कार

Thu, 25 Aug 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
rain water enter in shops of tombi bazar silai and 30 roads closed due to lanslides
शिलाई के टिंबी बाजार में बंद दुकानों से बाहर बहता बरसाती पानी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन। जनपद सिरमौर में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। जिला मुख्यालय नाहन के समीप बहने वाली मारकंडा नदी में एक युवक की बहने से मौत हो गई। रात को हुई तेज बारिश ने जिले के ट्रांसगिरि क्षेत्र में भारी तबाही मचाई।
विज्ञापन

क्यारी गुंडाह में एक कार बाढ़ की चपेट में आने से खड्ड में बह गई। हालांकि, इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। टिंबी बाजार में बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया। वहीं, संगड़ाह के सैंज गांव में लायकराम का एक कच्चा मकान और गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। राजस्व विभाग ने इसका 60,000 रुपये का नुकसान आंका है।
विज्ञापन

बारिश के चलते शिलाई क्षेत्र में 18 और संगड़ाह उपमंडल में 12 सड़कें बंद रहीं। इससे लोक निर्माण विभाग को 41.20 लाख की चपत लगी। जलशक्ति विभाग की नौहराधार, नाहन, पावंटा साहिब और रेणुकाजी में दर्जनों पेयजल और सिंचाई योजनाएं ठप हो गईं। इससे विभाग को 1.11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम मारकंडा नदी पार करते हुए एक युवक पानी में बह गया। युवक की पहचान 23 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र मदनलाल निवासी गांव रुखड़ी, ग्राम पंचायत सतीवाला के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत क्यारी गुंडाह में एक कार पानी में बह गई। बताया जा रहा है कि बीते रोज शाम के समय राजेंद्र सिंह अपनी रिश्तेदारी में क्यारी गांव में गया हुआ था। रात के समय उसने अपनी गाड़ी को खाले के समीप खड़ा कर दिया। इस बीच जोरदार बारिश से खाले में अचानक बाढ़ से कार चपेट में आ गई और पानी के साथ खड्ड में बह गई।
......
बारिश से 12 घंटे बंद रहा पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707
सतौन। मंगलवार की रात क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बीच पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 12 घंटे बंद रहा। इस बीच सड़क पर सफर तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। हालात इतने बदतर हो गए कि सड़क ने एक खड्ड का रूप ले लिया था। सतौन और शिलाई के बीच आधा दर्जन स्थानों पर सड़क बंद रही, जिसमें मुख्य तौर पर चिलोंन, हेवना, खजियार, कमरऊ, तिलोरधार के समीप सड़क भूस्खलन से बंद रही।
जितेंद्र चौहान, प्रवेश शर्मा, रामचंद्र, सुरेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बरसात के कारण मलबा सड़क पर आने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खजियार के स्थानीय ग्रामीण प्रवेश शर्मा ने कार्य कर रही निजी कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने अपने क्रॅशर बचाने के लिए पानी का रुख सड़क पर मोड़ दिया है। इस बीच सरकारी और निजी बसों समेत दर्जनों वाहन सड़क पर फंसे रहे। कमरऊ के नायब तहसील कलम सिंह ने मौके पर जाकर हालात का मुआयना किया। उनके साथ कार्यालय कानूनगो भी मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार कमरऊ कलम सिंह राजपूत ने बताया कि बीती रात क्षेत्र में भारी बरसात के कारण सड़क में भूस्खलन हुआ है। पानी सड़क पर न छोड़ने की हिदायतें दे दी गई हैं।
.....
शिलाई और संगड़ाह में ये सड़कें रहीं बंद
संगड़ाह/शिलाई। मूसलाधार बारिश से शिलाई और संगड़ाह उपमंडल की 30 सड़कें बंद रहीं। हालांकि, शाम तक लोक निर्माण विभाग ने कई सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया। कई सड़कें अभी बंद पड़ी हैं। इससे वाहन चालकों समेत यात्रियों को दिनभर दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
लोक निर्माण विभाग के संगड़ाह मंडल में संगड़ाह-पालर, पीड़ियाधार-पालर, नाहन-ददाहू-हरिपुरधार, पीड़ियाधार-बोगधार-नौहराधार, बोगधार-मेेथली, चाढना-भवाई-संगड़ाह, पिउलीलाणी-नैनीधार सड़कों को विभाग ने बहाल कर दिया है।

इसके अलावा बडग-घाटों, बोरली-सियूं, संगड़ाह -टिकरी, शियाघाटी-कशलोग, खालाक्यार-कोटीधमान, दनोई-छोऊ भोगर, अंधेरी-ऊंचा टिक्कर, पिउलीलाणी-भलाड़ भलोना आदि मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं। वहीं, शिलाई-बालीकोटी, शिलाई-बेला, बांदली-कुफर, रास्त-मानल, डलयाणु, सोलन-मीनस, नैनीधार-सखौली, द्राबिल-नैनीधार, डमाह, अंबोटा, उतरी आदि सड़कें घंटों आवाजाही के लिए बंद रहीं।

ांवटा-शिलाई एनएच पर खजियार में सड़क बंद होने से फंसे वाहन। संवाद

ांवटा-शिलाई एनएच पर खजियार में सड़क बंद होने से फंसे वाहन। संवाद- फोटो : NAHAN

रेणुकाजी क्षेत्र के लाना पालर-संगड़ाह मार्ग पर डूंगी में मलबा आने से बंद सड़क। संवाद

रेणुकाजी क्षेत्र के लाना पालर-संगड़ाह मार्ग पर डूंगी में मलबा आने से बंद सड़क। संवाद- फोटो : NAHAN

सतौन के खजियार में एनएच पर भारी भरकम पानी और मलबा आने से फंसे वाहन। संवाद

सतौन के खजियार में एनएच पर भारी भरकम पानी और मलबा आने से फंसे वाहन। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed