फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain shelter condition not well in sataun

Sirmour News: सतौन में बस स्टॉप पर बनी वर्षाशालिका की हालत दयनीय

Sun, 06 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
rain shelter condition not well in sataun
परिवहन
विज्ञापन

सतौन में बस स्टॉप पर बनी वर्षाशालिका की हालत दयनीय

बैठने से कतराते हैं यात्री, जल्द हालत सुधारने की उठाई मांग

राजपाल शर्मा

सतौन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे-707 पर सतौन बस स्टॉप पर बनी वर्षाशालिका की हालत दयनीय बनी हुई है जिसके चलते आए दिन यहां आने वाले यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि 10 पंचायतों के यात्री इस बस स्टॉप से होकर गुजरते हैं। बरसात के दिनों में यात्रियों की समस्या काफी बढ़ जाती है। वैसे तो बद्रीपुर गुम्मा ग्रीन कोरिडोर नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चला हुआ है लेकिन इनकी कार्यप्रणाली पर शुरूआत से ही सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन


पुराने बस स्टॉप पर बनी वर्षाशालिका को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने तोड़ दिया था और उसके स्थान पर नया बस स्टॉप और वर्षाशालिका को बनाया लेकिन वह पुराने से 150 मीटर दूरी पर जहां पर मुसाफिर नहीं मवेशी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों नरेश तोमर, जितेंद्र चौहान, पिंकू चौहान, संजीव अग्रवाल ने बताया कि बस स्टॉप पर बनी वर्षाशालिका के पास मुसाफिर बैठने से भी हिचकिचाते हैं। कई बार तेज धूप और बरसात से बचने के लिए यहां बैठना मजबूरी बना हुआ है। ठीक इसके पीछे शौचालय है जिसकी बदबू दूरदूर तक फैली रहती है। बस स्टैंड की टूटी हुई पिछली दीवार, आसपास खोखे, जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ दिखाई देता है। बस स्टॉप की सुंदरता का किसी को कोई ख्याल नहीं रहता।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि इसकी हालत को जल्द सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि यहां सरकार द्वारा पैसा खर्च भी किया गया है, लेकिन फिर भी लोग इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।


उधर, पंचायत प्रधान ममता देवी व उपप्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी और जिला के उच्चाधिकारियों को लिखित मांग भेजी गई है। यहां बस स्टॉप पर जल्द वर्षाशालिका बनाने की मांग की गर्ई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed