फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain and landslides in sirmaur

बारिश और भूस्खलन से 30 मार्ग बाधित; पेड़ गिरे, मकानों को खतरा

Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
rain and landslides in sirmaur
पांवटा - शिलाई एनएच पर कालीढांक पर भूस्खलन से आए मलबे पर अपनी जान जोखिम पर डाल कर अपने गतंब्य की ओर ? - फोटो : NAHAN
नाहन/संगड़ाह (सिरमौर)। जनपद में बारिश के बाद भूस्खलन से नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 पर बड़वास के समीप भारी भूस्खलन से तकरीबन 150 मीटर सड़क का नामोनिशान मिट गया। वहीं, लोक निर्माण विभाग को भी करारी चपत लगी है।
विज्ञापन

जिले की 30 सड़कें भारी मलबा गिरने और भूस्खलन के चलते प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन से भी कट गया है। इससे लोक निर्माण विभाग को 31.29 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इसी तरह एनएच प्राधिकरण का भी 10.76 लाख का नुकसान आंका गया है। शुक्रवार को शिलाई उपमंडल में 24 सड़कें बुरी तरह प्रभावित रहीं। जबकि, संगड़ाह उपमंडल में छह सड़कें बंद रहीं जिसमें अंधेरी ऊंचा टक्कर, टिकरी-डलयाणू, पियुलीलाणी-नैनीधार, बोगधार-भुटली मानल, खालाक्यार-कोटीधिमान, रेणुकाजी-संगड़ार्ह, नौहरा बोगधार-मेथली मार्ग आदि मार्ग अवरुद्ध हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह को जोड़ने वाली रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क करीब 10 घंटे बाधित रही। क्षेत्र में हो रही भारी बरसात के कारण यह मार्ग खड़कोली के समीप पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने के कारण रात दो बजे बंद हो गया था, जिसे लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे आवागमन के लिए बहाल किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच संगड़ाह से ददाहू की ओर जा रहा एक रोगी वाहन मलबे के बीच फंस गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान पहाड़ी से मलबा और पत्थर नहीं गिरे। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सरकारी कर्मचारी और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिशासी अभियंता रतन शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आधा दर्जन सड़कें अवरुद्ध हो गई थी, जिसमें से तीन मार्गों को खोल दिया गया है। अन्य मार्गों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।
.................
भूस्खलन से गिरा विशालकाय पेड़, घंटों गुल रही बिजली
नाहन (सिरमौर)। शहर के जीएसटी भवन के समीप देर रात दो बजे जीएसटी भवन के समीप भूस्खलन से एक विशालकाय पेड़ गिरा। इस पेड़ की चपेट में दो पेड़ भी ध्वस्त हो गए। विशालकाय पेड़ सीधा बिजली की तारों पर गिरा जिसके कारण दो खंभे और एचटी तार क्षतिग्रस्त हो गई। लिहाजा मेडिकल कॉलेज समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही।

..........
रामाधौण में भूस्खलन से घर को खतरा
नाहन (सिरमौर)। विकासखंड नाहन की रामाधौण पंचायत के रामा गांव में भूस्खलन के चलते बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले जयप्रकाश के घर को खतरा पैदा हो गया है। घर के आगे डंगा ढहने से घर का आंगन भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। इसको लेकर पंचायत प्रधान रामकुमार ने मौके का दौरा किया और हल्का पटवारी को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद हल्का पटवारी रोहित सिंघमार ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। उधर, पच्छाद के जाहर गांव के सुभाष की गोशाला को दो हजार का नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed