Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain and crops

मानसून की दस्तक : आसमान से बरसी राहत की बूंदें, गर्मी से मिली निजात

Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rain and crops
धारटीधार क्षेत्र में बारिश के बाद शिमला मिर्च और टमाटर को मिली संजीवनी। संवाद
-नकदी फसलों को मिली संजीवनी, किसानों-बागवानों के खिले चेहरे
विज्ञापन

-कालाअंब में जलभराव, फिसलन से ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। मानसून की दस्तक के साथ बुधवार को सिरमौर जिले में व्यापक बारिश हुई। सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर दोपहर बाद तक रुक-रुक कर जारी रहा। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली। वहीं, बारिश की फुहारों ने सूखे की मार झेल रही नकदी फसलों में नई जान फूंक दी। इससे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
जिले के धारटीधार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक, बीन और हरा धनिया जैसी नकदी फसलें प्रभावित हो रही थीं। खेतों में नमी की कमी से किसानों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन बुधवार को हुई बारिश ने फसलों को संजीवनी प्रदान की है। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार समय-समय पर बारिश होती रही तो उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धारटीधार क्षेत्र के किसान तपेंद्र सिंह, हुनर सिंह, सुरजन सिंह और कमल ठाकुर ने बताया कि उनकी सालभर की आय का मुख्य आधार नकदी फसलें ही हैं। लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ रही थी, लेकिन अब बारिश से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि समय पर हुई वर्षा से फसलों की बढ़वार में सुधार होगा और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में करीब पांच घंटे तक हुई मानसून की पहली बारिश ने चार दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन जलभराव और कीचड़ की समस्या भी गंभीर हो गई। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। सबसे अधिक परेशानी कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क से ईएसआईसी अस्पताल जाने वाले मार्ग पर देखने को मिली, जहां पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई।
अस्पताल जाने वाले मरीजों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय निवासी रोशन लाल, राम शरण, बिल्लू, राहुल, रामपाल, तेजपाल और गोविंद ने बताया कि पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान इसी सड़क के करीब 200 फीट हिस्से में दो फीट तक पानी भर गया था। उस समय संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थायी जल निकासी व्यवस्था का आश्वासन दिया था, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, झिड़ीवाला गांव, ईएसआईसी अस्पताल और आधा दर्जन से अधिक उद्योग इसी सड़क से जुड़े हुए हैं। पहले इस सड़क का बरसाती पानी प्राकृतिक रूप से हरियाणा की ओर निकल जाता था, लेकिन एक ईंट भट्ठा संचालक द्वारा अपनी निजी भूमि से पानी की निकासी का रास्ता बंद किए जाने के बाद समस्या और गंभीर हो गई है।

उधर, जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ने से आवाजाही प्रभावित रही। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

धारटीधार क्षेत्र में बारिश के बाद शिमला मिर्च और टमाटर को मिली संजीवनी। संवाद

धारटीधार क्षेत्र में बारिश के बाद शिमला मिर्च और टमाटर को मिली संजीवनी। संवाद

धारटीधार क्षेत्र में बारिश के बाद शिमला मिर्च और टमाटर को मिली संजीवनी। संवाद

धारटीधार क्षेत्र में बारिश के बाद शिमला मिर्च और टमाटर को मिली संजीवनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed