फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ragvi team welcome in kotdi vayas ponta

Sirmour News: कोटड़ी व्यास में स्वर्ण पदक विजेता टीम खिलाड़ियों का स्वागत

Tue, 10 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
ragvi team welcome in kotdi vayas ponta
- शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को सम्मानित करती कोटड़ी व्यास स्कूल एसएमसी कमेटी:स्त्रोत: स्
कोटड़ी व्यास में स्वर्ण पदक विजेता टीम खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन

उत्तराखंड रुड़की में अंडर-18 रग्बी में 50 हजार राशि और ट्राॅफी जीतने पर लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उत्तराखंड के रुड़की से रग्बी में प्रथम रहते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का कोटड़ी व्यास पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही जिला स्तरीय हैंडबॉल टीम खिलाड़ियों की भी सराहना की गई।
बता दें कि कोटड़ी व्यास की खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित ओपन रग्बी प्रतियोगिता में अंडर-18 वर्ग में हिमाचल की सिरमौर की बेटियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेता टीम को 50 हजार नकद राशि और ट्रॉफी प्राप्त की है। वहीं अंडर-14 छात्राओं की जिला सिरमौर खेलकूद प्रतियोगिता बीबी जीत कौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब में हुई। प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास स्कूल की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिला सिरमौर में हैंडबाल में एक बार फिर प्रथम स्थान और योग में भी अच्छा प्रदर्शन करता हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। योग इवेंट में आर्टिस्टिक योग में स्कूल की सुहाना ने प्रथम स्थान जिला सिरमौर में प्राप्त किया।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से 11 राष्ट्रीय स्तर व 100 छात्र- छात्राएं राज्य स्तर पर खेली हैं। मंगलवार को विशेष सम्मान समारोह में विजेता बच्चों के साथ पीईटी धर्मेंद्र चौधरी को विशेषकर टोपी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

समेत स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

बाक्स...
शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को विशेष सम्मान
- शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में एसएमसी के माध्यम से विशेष सम्मान समारोह रखा गया। उनके प्रशिक्षित 11 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन कर चुके हैं। स्कूल स्तर पर अंडर-14, 19 छात्र व छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में करीब 25 ट्रॉफी स्कूल को दिलवा चुके हैं। शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को स्मृति चिह्न, उपहार और हार डाल कर सम्मानित किया।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed