{"_id":"69f1f3c98560cf02cb0c135a","slug":"puspa-rana-and-kuldeep-sharma-elected-brandambesdar-for-cleaning-nahan-news-c-177-1-ssml1030-177499-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा, लोक गायक कुलदीप शर्मा और राजेश त्यागी बने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा, लोक गायक कुलदीप शर्मा और राजेश त्यागी बने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
(स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर) अंतर्राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी पुष्पा राणा,
-गुरु की नगरी पांवटा साहिब का हर नागरिक खुद को समझे स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर : कुलदीप शर्मा
-देश भर में चलने वाली मुहिम में शहर को सबसे स्वच्छ बनाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी : कंचन बाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब को देश भर में चलने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में अग्रणी रहने को कमर कस ली है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में कूड़ा कर्कट के ढेर लगाने वाले स्थलों को चिह्नित कर वहां पर धार्मिक मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। हर घर से कूड़ा उठाने को छोटे वाहन गली-गली पहुंच रहे हैं। स्वच्छता अभियान के लिए तीन स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी की खिलाड़ी और लोकगायक शामिल है। नगर परिषद के माध्यम से चलाई जाने वाले स्वच्छता अभियान के दौरान तीनों ब्रांड एंबेसडर सफाई की महत्वता का संदेश शहर की जनता तक पहुंचाएंगे।
युवाओं के आदर्श इन तीनों ब्रांड एंबेसडर से स्वच्छ शहर अभियान को मजबूती मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा, हिमाचली लोक गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा, सिरमौरी लोक गायक राजेश त्यागी को नगर परिषद पांवटा साहिब ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पांवटा नगर परिषद के स्वच्छ ब्रांड एंबेसडर बनने पर नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि गुरु की नगरी पांवटा साहिब देश विदेश में चर्चित रही है। पांवटा साहिब के हर नागरिक को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में अग्रणी रहने को मिल कर कार्य किया जाए। इस अभियान में प्रत्येक नागरिक खासकर युवाओं -महिलाओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि गर्व की बात है कि इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। पहले भी शहर में कुछ वर्ष पहले क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा जैसी अनूठी मुहिम चली थी। इस मुहिम की चर्चा देश भर में हुई और सीपीजीपी टीम को सम्मान भी मिला था। उसी तर्ज पर शहर में स्वच्छता के अभियान को फिर से स्कूली बच्चों और आम जनता से जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने पुष्टि की है। ईओ ने बताया कि तीनों को नगर परिषद पांवटा साहिब का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया है। अपने-अपने क्षेत्र में तीनों बेहतर कार्य के आधार पर लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। स्वच्छता की मुहिम में तीनों ब्रांड एंबेसडर पांवटा नगर परिषद और शहर को स्वच्छ बनाने की अपील समय-समय पर जनता से करेंगे।
संवाद
...