फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Public toilet in Nahan is in bad condition

Sirmour News: नाहन में सार्वजनिक शौचालय बदहाल

Thu, 16 Jan 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Public toilet in Nahan is in bad condition
कहीं शौचालयों की हालत खस्ता, कहीं चल रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर )। जिला मुख्यालय नाहन में सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। शहर में कई जगह टूटे और गंदे शौचालयों को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद गंभीर नहीं है। इसके कारण राहगीरों और यात्रियों को शौचालय जैसी सुविधा नहीं मिलने से उन्हें खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं को सबसे अधिक परेशान होना पड़ रह है।

शहर के कच्चा टैंक, चकरेड़ा मोहल्ले के समीप सड़क तथा दिल्ली गेट के समीप शौचालय सुविधा न होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इस स्थिति में लोगों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के कच्चा टैंक क्षेत्र में शौचालय छह महीने बीत जाने के बाद भी दुरुस्त नहीं किया गया। शौचालय को पिकअप ने तोड़ा था। असको लेकर लोगों ने पुलिस में भी शिकायत की थी। लेकिन इस मामले में पिकअप चालक का कुछ पता नहीं चला था। शौचालय की मरम्मत करने के लिए भी नगर परिषद की ओर से कदम नहीं उठाया गया। इसके कारण आए दिन यहां राहगीरों को शौचालय के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरेड़ा मोहल्ले के पास आज दो साल बीत जाने के बाद भी शौचालय जनता को समर्पित नहीं किया गया है। बताया गया कि शौचालय में पानी का कनेक्शन नहीं है। इस वजह से शौचालय जनता को समर्पित नहीं किया है। ऐसे में नगर परिषद नाहन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। दो साल बीत जाने के बाद भी नगर परिषद एक पानी का कनेक्शन तक नहीं ले पा रही है। इसका खामियाजा यहां लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
दिल्ली गेट के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से मनमर्जी से खोला और बंद किया जा रहा है। शौचालय में एक सप्ताह से काम लगा है, जो कछुआ गति से चल रहा है। दो दिन से शौचालय में कोई काम नहीं हो रहा है। इस स्थिति में दिल्ली गेट बस स्टॉप के यात्रियों को खुले में शौच करने पर मजबूर होना पड़ता है।
दिल्ली गेट पर आए यात्रियों मनोज कुमार, दिवेश, ब्रिजेश यादव और सोनी ने सार्वजनिक शौचालय जैसी सुविधा न दिए जाने पर चिंता जाहिर की। आरती देवी और पूनम ने बताया कि पुरुष तो कहीं जाकर कर शौच कर सकते हैं, लेकिन महिलाएं कहां जाएं।

इस बारे नगर परिषद केक कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि कच्चा टैंक शौचालय के लिए नई जगह देखी जा रही। इसी तरह चकरेड़ा मोहल्ले के समीप शौचालय में पानी का कनेक्शन लगाया जाना है। दिल्ली गेट शौचालय में काम चला है, जिसे जल्दी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed