फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   programme in gurudwara dadi sahib

Sirmour News: माता गुज्जरी कौर और साहिबजादों के बलिदान को किया याद

Mon, 30 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
programme in gurudwara dadi sahib
पांवटा साहिब के गुरुद्वारा श्री दड़ी साहिब भुंगरनी बेहड़ेवाला में उमड़ी संगतें: संवाद
गुरुद्वारा श्री दड़ी साहिब बेहड़ेवाला-भुंगरनी में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

माता गुज्जरी कौर और साहिबजादों के बलिदान को किया याद
सिख इतिहास के बारे में लिखित परीक्षा के विजेता हुए पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गुरुद्वारा श्री दड़ी साहिब बेहड़ेवाला-भुंगरनी में सालाना शहीदी समागम तथा संत सुंदर सिंह, संत बिशन सिंह की सालाना मीठी याद गुरुद्वारा श्री दड़ी साहिब बेहड़ेवाला-भुंगरनी में श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाई गई। इस दौरान माता गुज्जरी कौर और साहिबजादों के बलिदान को याद किया गया।
यूथ फाउंडेशन की ओर से रक्तदान का शिविर और बच्चों के सिख इतिहास के बारे में लिखित परीक्षा करवाई गई।
प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दड़ी साहिब के प्रधान सरदार भूपिंद्र सिंह जेलदार ने बताया की कीर्तन दरबार में पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे पहुंचे। इसमें विशेष तौर पर दरबार श्री अमृतसर साहिब से भाई सतनाम सिंह, भाई चरणजीत सिंह जलमाना करनाल से, पांवटा साहिब से कथावाचक भाई निशान सिंह ने तथा एसजीपीसी के प्रचारक भाई परमजीत सिंह ने कथा द्वारा हाजिरी भरी।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय बच्चों ने भी अपनी धार्मिक कविताओं का संगत को श्रवण करवाया और गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।
बता दें कि सिख जगत में शहीदी पर्व चला उसी कड़ी में चार साहिबजादों और माता गुज्जरी कौर की तथा साथ सुंदर सिंह संत भीषण सिंह जी की सालाना याद को मनाते हुए गुरुद्वारा श्री दड़ी साहिब में 25 तारीख से चल रहे लड़ीवार अखंड पाठ साहब के सुबह भोग डाले गए। स्थानीय गुरुद्वारा प्रांगण में कीर्तन दरबार सजाया गया। इस अवसर पर नरेंद्रपाल सिंह सहोता, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, अनिंद्र सिंह नोटी, अवनीत सिंह लांबा, अनिल सैनी आदि ने भी माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री दड़ी साहिब के प्रधान स. भूपिंद्र सिंह जैलदार ने पहुंची संगतों का प्रबंधक कमेटी की तरफ से धन्यवाद किया। इसके अलावा चंद्रा हॉस्पिटल पांवटा साहिब के द्वारा निशुल्क जांच और दवाइयाें का शिविर, यूथ फाउंडेशन की ओर से रक्तदान का शिविर और बच्चों के सिख इतिहास के बारे में लिखित परीक्षा भी करवाई गई। इसमें सभी परीक्षार्थियों को पुरस्कार और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को नकद पुरस्कार भी दिए गए।
इस अवसर पर पांवटा साहिब की संगत के साथ-साथ देहरादून, डोईवाला, यमुनानगर आदि की संगत भी बड़ी संख्या में पहुंची।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed