फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program on drugs in shilai college

Sirmour News: शिलाई कॉलेज में नशे के खिलाफ मुहिम, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
program on drugs in shilai college
शिलाई कॉलेज में नशामुक्ति कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ। स्रोत : कॉलेज।
-एंटी ड्रग और एंटी तंबाकू अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

-चिट्टा और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए, लघु डॉक्यूमेंट्री से किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राज्य स्तरीय एंटी चिट्टा, एंटी ड्रग और एंटी तंबाकू अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय शिलाई में विद्यार्थियों को नशे और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। एंटी ड्रग सेल की समन्वयक प्रो. रंजना चौहान ने विद्यार्थियों को चिट्टा, नशीले पदार्थों और तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को नशा एवं तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। वहीं, नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से होने वाले व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा और एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रामलाल ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed