{"_id":"6a3e67f843ede22b5a05c7d2","slug":"program-on-drugs-in-devni-panchyat-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181898-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर देवनी में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से शुक्रवार को ग्राम पंचायत देवनी में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की। इस विशेष जागरूकता अभियान को पंचायतीराज विभाग और पुलिस प्रशासन के सामूहिक सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसा धीमा जहर है जो इंसान को धीरे-धीरे मौत के मुंह में धकेल देता है। तंबाकू और शराब के अत्यधिक सेवन से मुंह, जीभ, सांस की नली और फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है।
सिंथेटिक और रासायनिक नशे शरीर की कार्यप्रणाली को धीमा कर देते हैं, जिससे याददाश्त में कमी, मानसिक तनाव, शारीरिक कमजोरी और निर्णय लेने की क्षमता में गिरावट आती है। इसके अलावा, नशे की लत से आत्महत्या की प्रवृत्ति, पारिवारिक कलह, घरेलू हिंसा, आर्थिक नुकसान और सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का एक बड़ा हिस्सा नशे की चपेट में है। वर्तमान में लगभग 27 प्रतिशत युवा ड्रग्स और 35 प्रतिशत युवा चिट्टे जैसे खतरनाक जहर के जाल में फंसे हुए हैं। उन्होंने अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा कि यदि उनका बच्चा पहले से ज्यादा पैसे मांगने लगे या देर से घर आने लगे, तो तुरंत सतर्क होकर उस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान राम कुमार, सीएचओ अंजुमन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता काव्या, एएसपी योगेश रोल्टा, तहसीलदार उपेंद्र कुमार, करजाना और जय मंती सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पंचायत के लोग मौजूद रहे।