Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in scholarjome school

Sirmour News: द स्कॉलर्स होम स्कूल में सीटी एवं एआई कार्यशाला आयोजित

Sat, 27 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in scholarjome school
द स्कॉलर्स होम पांवटा साहिब में सीटी एवं एआई कार्यशाला के मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम पाल ठाकुर व भाग
-कार्यशाला शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी: अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में सीटी एवं एआई विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. प्रेमपाल ठाकुर मुख्यातिथि रहे। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा कक्षा शिक्षण में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यशाला में विद्यालय के 40 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा, मुख्यातिथि के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। सामाजिक विज्ञान विभाग से बलजीत कौर पूजा शर्मा, रिचा वत्स और अभिलाषा शर्मा अंग्रेजी विभाग से सनमीत कौर व इशमीत कौर, गणित विभाग से नीतू ठाकुर, कनुप्रिया बिष्ट और कुसुम देवी, हिंदी विभाग से ऋतु जैन एवं पूनम बतान, कंप्यूटर विज्ञान विभाग से निशु चौहान और प्रेरणा वर्मा, विज्ञान विभाग से पूनम शर्मा एवं पूनम सैनी ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

प्रस्तुतियों का मूल्यांकन उपस्थित अतिथियों डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, ज्योति शर्मा एवं प्रिया जिंदल ने निर्णायक मंडल के रूप में किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता, नवाचार एवं विषय की गहन समझ की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया तथा उन्होंने सभी प्रतिभागियों और निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों को भविष्य की शिक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप सीटी एवं एआई आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।

द स्कॉलर्स होम पांवटा साहिब में सीटी एवं एआई कार्यशाला के मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम पाल ठाकुर व भाग

द स्कॉलर्स होम पांवटा साहिब में सीटी एवं एआई कार्यशाला के मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम पाल ठाकुर व भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed