{"_id":"60c642ea8ebc3ef4362d8929","slug":"private-buses-not-run-in-sirmaur-nahan-news-sml373513919","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं चलेंगी निजी बसें, रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं चलेंगी निजी बसें, रहेगी हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल रहेगी। लिहाजा, सिरमौर में भी सोमवार से निजी बसें नहीं चलेगी। इस वजह से जिले के कई रूट प्रभावित होंगे। जिले में सौ से अधिक रूटों पर निजी बसें चलती हैं। ऑपरेटर सरकार की ओर से कोरोना संकट में किसी भी तरह की राहत नहीं मिलने से खफा हैं।
निजी बस ऑपरेटर यूनियन प्रधान मामराज शर्मा और सचिव अखिल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ की बैठक रविवार को हुई है। सभी जिलों की इकाइयों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इसलिए जिला सिरमौर भी हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर के साथ है। जिला सिरमौर में भी कोई भी बस सोमवार से नहीं चलेगी। हमारी मांगों को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मुलाकात करके अपनी जायज मांगों को मनवाएंगे। तब तक के लिए कोई भी बस नहीं चलेगी।
बॉक्स के लिए--
मामराज बनें प्रदेश समन्वय समिति के चेयरमैन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के इकाई के सचिव अखिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश समन्वय समिति का चेयरमैन जिला सिरमौर के इकाई के प्रधान मामराज शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसलिए जिला सिरमौर का दायित्व और भी बढ़ जाता है। हम पूरा सहयोग अपनी बसें हड़ताल के दौरान खड़ी करके प्रदेश के समस्त बस ऑपरेटरों के लिए करेंगे।